RK TV News
खबरें
Breaking News

केंद्र सरकार का बजट संतुलित, बिहार को विशेष फायदा :अभय विश्वास भट्ट

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई। बुधवार को केंद्र सरकार का बजट सन्तुलित एवं सकरात्मक बजट है जिसमे सबके विकास पर जोर दिया गया है। युवाओ को रोजगार , छात्रों के कौशल विकास, किसानों को आर्थिक मजबूती एवं गरीब गुरबों के आय श्रोत बढ़ाने पर विशेष फोकस एवं महिला के सम्बन्धित योजना को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है। हालांकि बिहार को विशेष दर्जा देने या विशेष पैकेज के साथ मदद के लिए केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए। उक्त बातें जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने केंद्र सरकार के बजट पर अपनी बात रखते हुए कही।
इन्होंने कहा कि इस बजट में सड़क सम्पर्क योजना के तहत बिहार में 26000 करोड़ राशि खर्च करने की बात है। गया को औधोगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे गया सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर ही नही बल्कि औधोगिक रूप से भी सुदृढ़ होगा। वही पीरपैंती में 24000 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र लगाने की योजना है। सबसे अहम अब युवाओ को मुद्रा लोन के तहत 20 लाख की राशि दी जाएगी, जिससे युवा वर्ग में खुशी की लहर है। बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए 11500 करोड़ राशि दी जाएगी। वही इसके साथ बिहार में एयरपोर्ट,मैडिकल कॉलेज के साथ पर्यटन स्थलों को भी विकसित करने पर जोर दिया गया है।जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि बजट से विपक्षी दल परेशान हो गए है। इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकास करेगा जिसमे केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Related posts

भोजपुर:उत्तराखंड में बिहार महिला टीम ने गाड़ा जीत का झंडा,बनी विजेता।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में श्रीअन्न को शामिल किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कोचिंग सेंटर अब ‘पोचिंग सेंटर’ बन गए हैं; ये प्रतिभाओं के लिए ब्लैक होल बन गए हैं: उपराष्ट्रपति

rktvnews

कोलकाता:भारत में भाषायी विवाद के निवारण के लिए आगे आएँ भाषाओं के विद्वान: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने(सीएचसी) बागपत में पोषण पुनर्वास केंद्र का किया शुभारंभ।

rktvnews

नवंबर, 2023 में 15 लाख 92 हजार नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment