RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नवंबर, 2023 में 15 लाख 92 हजार नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन किया गया।

नई दिल्ली/16 जनवरी।कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अनंतिम पेरोल आंकड़े से यह पता चलता है कि नवंबर, 2023 में 15 लाख 92 हजार नए कर्मचारी ईएसआई योजना में शामिल हुए हैं।
नवंबर, 2023 में ईएसआई योजना के तहत लगभग 20 हजार 830 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए है और उन्‍हें कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लाया गया है। इस प्रकार अधिक श्रमिकों के लिए योजना कवरेज सुनिश्चित किया गया है।
आंकड़े से यह भी पता चलता है कि देश के युवाओं के लिए अधिक रोजगार सृजित हुए हैं क्योंकि इस महीने के दौरान शामिल किए गए कुल 15 लाख 92 हजार कर्मचारियों में से 7 लाख 47 हजार कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं अर्थात् इनकी संख्‍या कुल पंजीकरण का 47 प्रतिशत है।
पेरोल आंकड़े के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि नवंबर, 2023 में महिला कर्मचारियों का कुल नामांकन 3 लाख 17 हजार रहा है। आंकड़ो से यह भी पता चलता है कि नवंबर, 2023 में ईएसआई योजना के तहत कुल 58 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का पंजीकरण हुआ है। यह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पेरोल आंकड़े अनंतिम है क्योंकि आंकड़े सृजन एक सतत प्रक्रिया है।

Related posts

रायपुर : पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

रायपुर : पुष्पांजलि को अब पानी लेने नहीं जाना पड़ता घर से बाहर

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘पंचायत सीज़न 2′ ने पहला सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार 2023 जीता।

rktvnews

भोजपुर:महत्मा बुद्ध की 2568 वी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों ( निवेशकों ) के रुपये की भुगतान की मांग पर आरा बस स्टैण्ड मे बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment