RK TV News
खबरें
Breaking News

केन्द्र सरकार का बजट नौजवान,गरीब और किसान विरोधी :डॉ.अमित कुमार द्विवेदी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई । भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष अशोक राम व वरीय कांग्रेस नेता डॉ.अमित कुमार द्विवेदी ने बजट पर सयुक्त प्रतिक्रिया देते बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सदन में पेश किया गया आज का बजट पूरी तरह छात्र, नौजवान, गरीब और किसान विरोधी बजट है। बजट में महंगाई कैसे नियंत्रित होगी इस पर कुछ भी स्प्ष्ट नही है। छात्रों के लिए कुछ नही है न रोजगार सृजन पर भी कार्य योजना नही दिख रही है। किसान भी इस बजट से पूरी तरह निराश और हताश हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न देकर इस बजट में बिहार को सिर्फ लाली-पॉप दिया गया है। इस बजट में सूबे के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बड़े ही चतुराई के साथ झुनझुना थमाया गया है। पिछले बजट में भी बिहार को जो पैकेज मिला था वो आजतक धरातल पर नही उतरा है, और यह भी बजट आने वाले समय मे जुमला साबित होगा।बजट आमजनों के हित के बजाय मोदी जी के कुछ खास कारबारियों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। यह बजट मात्र और मात्र कुर्सी बचाओं बजट है।

Related posts

बक्सर: पूर्व राज्यसभा सांसद सह जदयू उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया अतिथि गृह का उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री की अनूठी पहल – दिल्ली में पहली बार हुआ “मध्यप्रदेश उत्सव” का आयोजन।

rktvnews

फटा ढोल, खुली पोल!

rktvnews

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग ने ऐस्ट्रो कंपनी के सहयोग से “नक्षत्र सभा” किया उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:डीजीपी ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं।

rktvnews

काशी तमिल संगमम्-4.0 के 10वें दिन किसान प्रतिनिधियों के दल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

rktvnews

Leave a Comment