RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

कॉलेज जीवन में प्राप्त ज्ञान और व्यवहार से जीवन में आप आगे बढ़ेंगे :प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई । मंगलवार को महाराजा कॉलेज के भूगोल विभाग में पीजी सत्र 2021-23 के छात्रों के लिए फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजय कुमार के निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) ओपी राय और मुख्य अतिथि नई आशा एनजीओ के संचालक  भीम सिंह भवेश एवं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने संयुक्त दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।पीजी की छात्राओं ने स्वागत गान किया ।
छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) ओपी राय ने कहा की मैं अपने सभी छात्रों को बहुत याद करूंगा और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे अपने कॉलेज जीवन में प्राप्त ज्ञान और व्यवहार से आप जीवन में सदैव आगे बढ़ेंगे और अपने महाविद्यालय का नाम रौशन करेंगे। अपने महाविद्यालय को भी सदा याद रखना है जिसने आपको सही मार्ग पर चलने और उन्नति का मार्ग दिखाया, जिसके प्रणेता महाविद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षक गण है।
मुख्य अतिथि भीम सिंह ‘भवेश’ ने कहा कि कॉलेज की यादें बेहद खूबसूरत होती है। उन्होंने छात्रों को कहा की यह विशेष अवसर भावनाओं से भरा हुआ है।अब एक नई यात्रा की ओर अग्रसर हो रहे हैं इसके लिए बधाई।
विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने कहा कि जीवन में कई चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन हमें यकीन है कि आपने यहाँ जो सीख ली है, वह आपके हर कदम पर आपकी मदद करेगी।
आप सभी जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करें ऐसी शुभकामनाएं है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।आयोजक डॉ. द्विपिका शेखर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस की 350वीं वर्षगांठ को संबोधित किया

rktvnews

दुनिया में मित्रविहीन क्यों होता जा रहा है भारत?

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प – 1.62 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.11 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

उड़े तिरंगा बीच नभ।

rktvnews

जी-20 थिंक!भारतीय नौसेना क्विज सेल बिऑन्ड द होराइजन

rktvnews

Leave a Comment