RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विशेष राज्य के दर्जा की मांग पर PK ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज।

पिछले 18 साल में नीतीश कुमार को विशेष राज्य के दर्जे के लिए प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग करते कब देखा? अपने कैबिनेट के साथ एक सर्वदलीय बैठक तक नहीं की नीतीश कुमार ने।

RKTVNEWS/पटना(बिहार)23 जुलाई।जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, लेकिन इससे आपकी-हमारी गरीबी खत्म होने वाली नहीं है। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से आपके-हमारे बच्चे पढ़े-लिखे नहीं हो जाएंगे। जब तक बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारा नहीं जाएगा और पूंजी का निवेश नहीं किया जाएगा, तब विशेष राज्य का दर्जा देने मात्र से क्या हो जाएगा? पहले तो हमें यह समझने की जरूरत है कि विशेष राज्य का दर्जा मिल जाने से होता क्या है? अभी केंद्र सरकार की योजना जो चलती है, उसमें 60 प्रतिशत केंद्र दे रहा है और 40 प्रतिशत राज्य दे रहा है। विशेष राज्य का दर्जा जब बिहार को मिल जाएगा, तब बिहार को 10 प्रतिशत देना पड़ेगा और 90 प्रतिशत केंद्र की सरकार देगी।
बिहार को पिछड़े राज्य के तहत पहले से ही वह पैसा मिल रहा है। लेकिन मान लीजिए कि बिहार को 90 प्रतिशत मिलने भी लगे तो क्या परिवर्तन हो जाएंगे? मनरेगा से मिलने वाले पैसे हम दिल्ली से लेकर आए नहीं। आवास योजना में बिहार सरकार का उपयोग 60 प्रतिशत है, 40 प्रतिशत दिल्ली से लाए ही नहीं। किसानों को जो प्रधानमंत्री योजना के तहत पैसा मिलना है, वह सबसे कम देश भर में बिहार के लोगों को मिल रहा है। तो जो लाभ बिहार सरकार को मिल रहा है, उसे उचित तरीके से प्रयोग में लाया ही नहीं जा रहा है। बिहार की जनता को बस बेवकूफ़ बनाना है कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलना चाहिए। अगर विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलना भी चाहिए था, तो 5 साल में सरकार की नींद क्यों खुलती है? मुझे एक खबर दिखा दीजिए जिसमें नीतीश कुमार पूरे कैबिनेट के साथ दिल्ली गए हों प्रधानमंत्री से मिलने विशेष राज्य के दर्जे की मांग के लिए।

Related posts

पटना:दिव्यांगों के सम्यक् पुनर्वास हेतु बिहार में अलग विभाग आवश्यक: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

श्री किरेन रीजीजू ने कहा, भारत जल्द ही अपना सबसे तेज सुपरकंप्यूटर हासिल कर लेगा और अगले मार्च तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

एआईसीटीई और OPPO India ने भारत में ‘जनरेशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत 5000 स्टूडेंट इंटर्नशिप्स द्वारा ग्रीन स्किल्स के निर्माण के लिए किया गठबंधन।

rktvnews

Moscow Fashion Week के कैटवॉक पर मशहूर भारतीय ब्रांड्स ने अपनी छाप छोड़ी।

rktvnews

दरभंगा:श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा 02 बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment