RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुत्र को गोली मारने की घटना दुखद: अशोक राम

जिलाध्यक्ष अशोक राम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद)22 जुलाई। रविवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष अशोक राम ने विज्ञप्ति जारी कर बहिरों निवासी में बरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह को असामाजिक तत्वों द्वारा गोली मारने की घटना को दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में ला इन आर्डर नाम की कोई चीज नही रह गई है। अपराधी वेलगाम हो गए है। जनता में डर का माहौल ब्याप्त हो गया है। हर ब्यक्ति इस महाजंगलराज मे अपने आप को असुरक्षित महशुस कर रहा है। बिहार सरकार भगवान भरोसे चल रही है। प्रदेश का मुखिया को नैतिक तौर पर शारिरिक और दिमागी अक्षमता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पद से अविलम्ब इस्तीफा दे देनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि अविलम्ब दोषियों को चिन्हित करते हुए शख्त से शख्त सजा देने की मांग की।अन्यथा संगठन राज्य की गिरती विधि व्यवस्था को लेकर आने वाले दिनों में कोई बड़ा और निर्णायक लड़ाई के लिए बाध्य हो जाएगी।

Related posts

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान के सफल संचालन हेतु संचालन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप!विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर के बड़हरा विधानसभा के अलखी टोला में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित।मुख्य अतिथि रहे जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

बिहार:शिक्षक नियुक्ति में इतिहास रचेगा बिहार।

rktvnews

भोजपुर: विश्वविद्यालय,महाविद्यालय अथवा विभाग में तालाबंदी गैर कानूनी:प्रोक्टर डा कुमार कौशलेंद्र

rktvnews

Leave a Comment