RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयस्वास्थ्य

सदर अस्पताल आरा की कुव्यवस्था पर बिफरे जाप नेता रघुपति यादव।

चिंतनीय है सदर अस्पताल आरा,की कुव्यवस्था- रघुपति यादव।

आरा/ भोजपुर (अनिल सिंह)9 मार्च,जाप के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष सह पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव आज अस्पताल की कुव्यवस्था को देख बिफर पड़े।बताते चले की हर बार की तरह घायलों के बेहतर इलाज ,मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने हेतु रघुपति यादव अक्सर सदर अस्पतालआरा में आते रहते है आज भी अपने विधानसभा क्षेत्र बभनगावां (सरैया) निवासी दीनानाथ प्रसाद के पुत्र अभय कुमार प्रसाद जिनकी मृत्यु करेंट लगने के कारण हो गई थी इस घटना की खबर मिलते ही तत्काल जाप नेता आरा सदर अस्पताल पहुंच गए जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मिल उन्हे सहानुभूति प्रदान की साथ ही सारी कानूनी प्रक्रिया करा पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों संग उनके गांव ले जाने की व्यवस्था करवाई। इन्ही सब कार्रवाई को कराने में आई अस्पताल की कुव्यवस्था पर उन्हे काफी दुःख हुआ और इतनी कुव्यवस्था देख बिफर पड़े और कहा की यहां की कुव्यवस्था का आलम यह है की शव ले जाने के लिए गरीब परिजनों को इन्हीं के लाभ के लिए चलाई जा रही एबुलेंस सेवा की सेवाएं इनके लिए सपना मात्र रह गई है,यही है यहां की सरकारी अस्पताल की चरमराई हुई कुव्यवस्था जिसका फल आम जनता भुगत रही है और अधिक पैसे दे निजी एबुलेंस धारकों की सेवा लेने को मजबूर है।आपातकाल की सेवा पर भी रोष जाहिर करते हुए कहा की जहां कम से कम 4/5 चिकित्सकों की ड्यूटी होनी चाहिए वो आपातकाल सिर्फ एक चिकित्सक के भरोसे पूरे शहर के इलाज का बिडा उठाए बैठा है। इन कुव्यवस्थाओं की ओर अस्पताल प्रशासन  का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी कुव्यवस्था पर ध्यान दे इसे सुधारने की बात कही। इन्होंने मृतकों के परिजनों को बिजली विभाग से मुआवजा मिले इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात भी की और मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related posts

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा चलाया गया जाँच अभियान।

rktvnews

रांची:मतदाता जागरूकता को लेकर एलईडी वैन रवाना कोजिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी देकर किया रवाना।

rktvnews

संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाने के लिए, सभी को संविधान क्विज और प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

rktvnews

राष्ट्रीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 9 अप्रैल को ज्ञान ज्योति विद्यालय,आरा में।

rktvnews

भोजपुर”लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान” के तहत् जीविका दीदीयों के साथ सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment