RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रिम्स रांची के पुनर्विकास एवं विस्तार हेतु प्रस्तावित कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

RKTVNEWS/रांची (झारखण्ड)20 जुलाई।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अजय कुमार सिंह ने मुलाकात कर राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची के पुनर्विकास एवं विस्तार (REDEVELOPMENT AND AUGMENTATION OF RIMS RANCHI) से संबंधित प्रस्तावित कार्य योजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के बीच राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के नए SITE DEVELOPMENT & REDEVELOPMENT PROPOSAL के तहत RENOVATION OF OLD OPD, IPD & ACADEMIC BLOCK, NEW RESIDENCE BUNGALOWS FOR DIRECTOR, MS, ADDL. DIRECTOR & DEAN, NEW FORENSIC MEDICINE DEPT. BUILDING, CONSTRUCTION OF NEW OPD BLOCK, COVERED PATHWAYS, DRAINAGE SUPPLY, BOUNDARY WALL & GATES, ELECTRICAL WORK, PROPOSED WORKS, ROAD DEVELOPEMENT इत्यादि पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कार्य योजना की बिंदुवार जानकारी लेते हुए विभागीय प्रधान सचिव को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री ने सुबनसिरी लोअर परियोजना इकाई का दौरा किया; वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की

rktvnews

मध्यप्रदेश:मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश में मजदूरी दर बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे – मुख्यमंत्री

rktvnews

रोहतास:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के संग की गई विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की प्रगति समीक्षा।

rktvnews

डॉ दंपत्ति ने रेड क्रॉस को दान किया एसी! रेडक्रॉस सोसायटी में सेवा का सुअवसर मिला:सर्जन डा विजय गुप्ता

rktvnews

जब दूल्हा बना!

rktvnews

भोजपुर:घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा है दुरूपयोग : अमरदीप जय

rktvnews

Leave a Comment