RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डीएम ने दिए सभी पंचायतों में सघन वृक्षारोपण हेतु निर्देश।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 16 जुलाई ।सोमवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में सघन वृक्षारोपण हेतु मनरेगा के सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सभी पंचायतों में सघन वृक्षारोपण की जानी है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सरकारी भूमि का चयन करते हुए दो दिनों में प्रस्ताव दे जहाँ पर जनप्रतिनिधियों, सरकारी सेवकों आदि की भी उपस्थिति एवं सहभागिता हो।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी, चौसा को पशु शेड निर्माण में अपेक्षित प्रगति, कार्यक्रम पदाधिकारी डुमराँव को आँगनबाडी भवन निर्माण में अपेक्षित प्रगति एवं कार्यक्रम पदाधिकारी सिमरी को मजदूरी भुगतान लंबित रखने हेतु कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम संगठन भवन निर्माण हेतु, मजदूरों का आधार आधारित भुगतान, सभी आँगनबाडी भवनों को समय से पूरा करने एवं जीविका के पशु शेड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। विदित हो कि जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत मनरेगा योजना से प्रति पंचायत 2400 कुल 301400 (तीन लाख एक हजार चार सौ) पौधे रोपित कराने का निर्देश दिया गया।
जल जीवन हरियाली अंतर्गत निर्मित 05 एकड तक के तालाबों का चयन कर नौका परिचालन हेतु प्रस्ताव देने का भी निर्देश दिया गया। जल जीवन हरियाली अंतर्गत लक्षित पोखरों का जीर्णोद्धार एवं चापाकलों के किनारे सोख्ता निर्माण हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बक्सर, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, सभी प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित थे।

Related posts

भोजपुर:धर्म का बल मुख्य बल है:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मरीजों को सुलभता से मिले एंबुलेंस का लाभ : जिला पदाधिकारी

rktvnews

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में बस्तर दशहरा महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड (मॉयल) ने जुलाई 2023 में रिकॉर्ड उत्पादन और बिक्री की उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment