RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:पश्चिम बंगाल सहित असम एवं पांडिचेरी मे भाजपा की प्रचंड जीत पर थिरके भाजपाई ,मनाया जश्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई।भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत सहित असम एवं पांडिचेरी मे जीत पर भाजपा भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल है।
भाजपा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने बंगाल मे जीत की बढत होते ही खुशी मनाना शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकताओं को मिठाई खिला कर बधाई दी गई।उसके बाद कार्यकताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाया एवं नारे लगाए। भाजपा कार्यकताओं मे गजब का खुशी दिखाई दिया।
पूरे जिले मे भाजपा कार्यकताओं ने खुशी मनायी।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह द्वारा अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच मिठाई खिला कर खुशी व्यक्त किया गया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि आज भाजपा के कार्यकताओं का सपना पूरा हुआ है। जहाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ था,वह बंगाल हमारा है। बंगाल की जीत ऐतिहासिक है।इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री सहित बंगाल की सभी जनता को धन्यवाद देता हूँ।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत बंगाल की जनता की जीत है। बंगाल की जनता डर,भय से बाहर निकल कर प्रधानमंत्री जी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित बंगाल बनाने के लिए पूरजोर मतदान किया।

Related posts

बागपत:शीत लहर के दृष्टिगत गरीब असहाय व्यक्तियों को किए गए कंबल वितरित।

rktvnews

चतरा:कुष्ठ खोजी रोग अभियान-2025 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: चुनाव की तैयारी को ले जगदीशपुर निर्वाची पदाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

01 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:फ़रोग-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment