RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सांसद सुदामा प्रसाद का किया गया सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई। रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोमवार को सांसद सुदामा प्रसाद का सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सांसद को अंग वस्त्र और संस्था का मोमेंटो देकर सम्मानित और स्वागत किया गया।इस मौक़े पर सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा की आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट समाज में ज़रूरतमंदों के लिए सार्थक प्रयास कर रही है और मैं भी इस संस्था के सामाजिक कार्य में अहम भूमिका निभाऊँगा तथा हर संभव मदद करूँगा।साथ ही साथ उन्होंने सबसे कृषि कार्य से जुड़े लोगो को यथासंभव मदद करने की अपील की।संस्था के सचिव कमलेश तिवारी ने सांसद का स्वागत करते हुए आग्रह किया की संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य में आप मार्गदर्शन करे।इस समारोह में समाजहित के कार्यों पर चर्चा के साथ ही साथ ज़रूरतमंदों की सहायता करने पर बात हुई।इस मौक़े पर अखिलेश तिवारी,संस्था के अध्यक्ष कुमार रोहित,सहित आशुतोष सिंह,राजेश कुमार,राजू यादव,रवि शंकर तिवारी,आनन्द तिवारी,गुड्डू जी,मनीष,सन्नी,निकेश पांडेय,रवि सहाय ,कुमार मोहित उपस्थित थे।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में सैमसंग इण्डिया के सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के दीक्षान्त समारोह-2024 में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।

rktvnews

आईआरईडीए और पंजाब नेशनल बैंक के बीच अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए समझौता।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा कैम्प कार्यालय में आयोजित “मुख्य सेवक युवा संवाद” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: टीटीई के साथ मारपीट के मामले में दो ट्रांसजेंडरों को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : बाइक दुर्घटना मे दो बाइक सवार जख्मी।

rktvnews

भोजपुर के सरैया में लगी पोल्ट्री फार्म में आग जनता और निकायों के लिए चिंतन का विषय-डॉ जितेंद्र शुक्ला।

rktvnews

Leave a Comment