RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:छात्र जदयू का परीक्षा नियंत्रक को हटाने के लिए चौथे दिन भी आमरण अनशन रहा जारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई ।छात्र जदयू द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में विजिलेंस द्वारा आरोपित परीक्षा नियंत्रक को हटाने तथा अन्य के संबंध में चौथे दिन भी रविवार को आमरण अनशन पर छात्र जदयू के नेता विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने बैठे रहे। अनशनकारियों ने कहा की वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के “स्पेशल विजिलेंस इकाई ” के आरोपित परीक्षा नियंत्रक को पद मुक्त करने सहित अन्य अनियमितता का एस वी यू से जाँच करवाने आदि मांगों के पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
अनशन पर बैठे छात्र जदयू अध्यक्ष आजाद सिंह और सदा शंकर राय ने कहा कि अनशन परीक्षा नियंत्रक के हटने और विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 संशोधित धारा 69.04 का अनुपालन कर निलंबित करने, अन्य मुद्दो कंप्युटर इंचार्ज अमरेंद्र नारायण के कार्यकाल मे परीक्षा फल मे बड़े पैमाने पर हुए गड़बड़ी की सुधार प्रक्रिया का स्पेशल विजिलेंस इकाई से जाँच, छात्र संघ चुनाव की तिथि, कैन्टीन चालू करवाने, व अन्य मुद्दो पर स्पेशल विजिलेंस इकाई से जाँच करवाने को लेकर आज महामहिम राजेन्द्र विश्वनाथ जी बिहार, और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, सहित स्पेशल विजिलेंस इकाई को पत्र लिखते हुए कुलपति के मिलीभगत का भी जाँच की मांग की।
आमरण अनशन पर बैठे आजाद सिंह और सदाशंकर राय का जदयू नेता ददन पासवान ने अनशन स्थल पर पहुच हाल चाल पूछ मामले को गंभीरता से लिया और इस पूरे प्रकरण को मानवधिकार आयोग मे पहुचाने की बात कही।
छात्र जदयू उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता सुनील चोपड़ा ने अनशन स्थल पर आंदोलनकारियों के समर्थन मे कहा कि विश्वविद्यालय मे पठन पाठन का चर्चा कम घोटाले ज्यादा हो रहे जो शिक्षा के गिरावट मे गंभीर रूप ले रहा है।
अनशन पर आए छात्र जदयू उपाध्यक्ष
राकेश झा ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक को निलंबित न करना विश्वविद्यालय प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।
वही बक्सर से संगठन के नाज प्रवीन, अल्का पाण्डेय, ज्योति कुमारी,अजय सिंह, योगेश ने पहुच अनशन का समर्थन किया।
भोजपुर जिला जदयू अध्यक्ष संजय सिंह ने छात्र संगठन के मांग को गंभीरता से लिया है।
छात्र जदयू विश्वविद्यालय कमिटी सहित अन्य छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।ब्रर्जेश सिंह,मनीष यादव , मदन सेठ, मोनी गुप्ता मोनू कुशवाहा, पंकज गुप्ता, गुड्डू ओझा, भोला सिंह,गुड्डू यादव, अंजलि सिन्हा, प्रदीप कुमार, रूपेश सिंह, लीला सोनी, प्रदीप कुमार, विकास सिंह, सुमित सिंह, मोनू यादव, दीपक यादव, अमित कुमार, मोहम्मद शाहिद, मुन्ना पाठक , दीपक यादव, बार्जेश ठाकुर गुदु यादव सुमित जी पवन साह भोला टाइगर सहित दर्जनों छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे। अनशनकारी के स्वास्थ्य देखभाल के लिए सिविल सर्जन भोजपुर द्वारा गठित डॉक्टर की टीम ने स्वास्थ्य डॉक्टर ने अनशनकारी छात्र नेता का स्वास्थ्य अध्ययन की । चौथे दिन अनशन जारी है। विश्वविद्यालय के कोई अधिकारी नही पहुचे। सदा शंकर का स्वास्थ्य मे गिरावट आया है।अनशन जारी है।

Related posts

झारखण्ड:संविधान नहीं, घमंडिया गठबंधन और भ्रष्टाचारी खतरे में हैं :गौरव भाटिया

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:विश्व वानिकी दिवस पर “वानिकी में नवाचार” पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ स्वतंत्र निदेशक के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हरा कृषि भवन परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

Leave a Comment