RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

दरभंगा:केंद्रिय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री की अध्यक्षता में आउटरीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )29 नवम्बर। वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई द्वारा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पाग,चादर एवं पौधा प्रदान कर साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय वित्त मंत्री के कर कमलों द्वारा जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं पहली बार दरभंगा आई हूँ, बिहार पवित्र भूमि है, सेवा करने का सौभाग्य मिला है,यहाँ वरिष्ठ लोग का जन्मस्थली है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि अंतिम पंक्ति में खड़े हुए गरीब व्यक्ति का सेवा करना ही परम कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी कहते हैं गरीब, महिला,किसान और युवा जितने भी है सेवा करें। उनके ही द्वारा विकसित भारत का कदम होगा,इसलिए इनके साथ रहना आवश्यक है।
आज इस कार्यक्रम के द्वारा गरीब, किसान,महिला के लिए जितने भी कल्याणकारी योजना है,सभी को बैंकों द्वारा जो लाभ मिलना चाहिए, बैंकों के अधिकारियों द्वारा प्रयास किया गया है, इसके लिए बैंकों के सभी अधिकारियों को एक शब्द में कहना चाहती हूँ पिछले लगातार चार महीना में गाँव-गाँव जाकर हर परिवार के योग्य लाभार्थी को लाभ दिलाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस क्षेत्र में मखाना प्रसिद्ध है।मत्स्य संपदा योजना प्रधानमंत्री जी के आईडिया से चालू किया गया है, मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत बैंकों के माध्यम से मछुआरों को लाभ दिया जा रहा है।
किसान क्रेडिट कार्ड खेतों में काम करने वाले किसानों के साथ-साथ पशुपालक, मछुआरा, बकरी पालन आदि को भी लाभ दिया जा रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी का पहले आदेश महिला केंद्रित बजट बनाने का था,लेकिन अब महिला नेतृत्व बजट बनाने का आदेश है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी पांचवी स्थान पर है, अगले 01 साल तक तीसरी स्थान पर रहेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दरभंगा के राज मैदान में आयोजित इस क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें आर्थिक रूप से समर्थ बनाना है। आम जनता को एवं विभिन्न संस्थाओं को आर्थिक रूप से सभाक्त बनाकर ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का हमारे माननीय प्रधानमंत्री के सपने को पूरा किया जा सकता है।
क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में कुल 49137 लाभार्थियों के बीच 1388 रुपये करोड़ का ऋण वितरित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न बैंकों एवं संस्थाओं द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी का आयोजन कर विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों से आम जन को परिचित कराया गया।
इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नवोन्मेष पहत करते हुए बी सी मैक्स का शुभारम्भ किया गया।, बीसी मैक्स एक ऐसी सुविधा है। जिससे एक ही स्थान पर बीसी एवं बैंक अधिकारी मिलकर सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाओं को आसानी से उपलब्ध करा सकते हैं।
आज दरभंगा में 1 बी सी मैक्स सेंटर एवं देश में कुल 25 बी सी मैक्स सेंटर का शुभारम्भ माननीय वित्त मंत्री द्वारा ऑनलाइन किया गया।
कार्यक्रम में सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एमडी एवं सीईओ, एम वी राव ने कहा कि, जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया को इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी बैंक के लिए गौरव की बात है।
राज्य के दस जिले में अग्रणी बैंक की भूमिका निभाते हुए सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया सदैव नवोन्मेष पहल करते हुए तमाम बैंकिंग जरूरतों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी के साथ सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा सीएसआर एक्टिविटी के तहत एक मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस रेड क्रॉस सोसाइटी को प्रदान किया गया।
आउटरीच कार्यक्रम में सभी बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं द्वारा 25 स्टॉल लगाये गए हैं जो की अगले तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेंगी एवं उनके द्वारा वित्तीय एवं अन्य उत्पादों की जानकारी जनता से साझा किया जायेगा।
इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान,उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी, सांसद, गोपालजी ठाकुर, संजय कुमार झा,अशोक कुमार यादव, माननीय मंत्री, बिहार सरकार, हरी सहनी, माननीय विधान सभा सदस्य, संजय सरावगी इस क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उपस्थित थे तथा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम हेतु सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पहल की सराहना की।
साथ ही सीता देवी अध्यक्ष, जिला परिषद आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
धन्यवाद ज्ञापन भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र राणा ने किया।

Related posts

चतरा:रामनवमी पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सघन छापामारी।

rktvnews

पिछले दो महीनों में cVigil से 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं; 99.9 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के चिकित्सक के मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बनने पर खुशी व्यक्त।

rktvnews

पटना: आम जनता को मिले डेटा संग्रहण का लाभ : डाॅ. उदय कांत

rktvnews

आईईपीएफए और सेबी ने निवेशकों को सशक्त बनाने और अनक्लेम्ड डिविडेंड का समाधान करने के लिए पुणे में पहला “निवेशक शिविर” शुरू किया।

rktvnews

केन्द्र सरकार का उद्देश्य मौजूदा मौसम में पराली जलाने को शून्य करने की दिशा में कार्य करना है: नरेंद्र सिंह तोमर

rktvnews

Leave a Comment