RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर: डीडीसी ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण।

अच्छी शिक्षा के साथ पोषक तत्व युक्त भोजन छात्राओं के लिए आवश्यक:उप विकास आयुक्त

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जुलाई। शनिवार को उप विकास आयुक्त भोजपुर के द्वारा कोईलवर प्रखंड परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान क्लासरूम, पुस्तकालय, आवासीय कक्ष ,रसोई घर और विद्यालय परिसर का भ्रमण किया। उप विकास आयुक्त ने स्वयं रसोई घर में जाकर बने खाने का जायजा लिया और उन्होंने वार्डन से कहा कि प्रतिदिन खाना मेनू के हिसाब से छात्राओं को दिया जाए साथ ही साथ बच्चियों के खाने में पोषक तत्व एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि जितनी शिक्षा जरूरी है उतनी शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए भोजन भी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया की बच्चियों के लिए शौचालय, क्लास रूम साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही साथ विद्यालय परिसर में पेड़ पौधे लगाने के लिए भी आदेशित किया।

Related posts

उज्जैन:सी.एम. राइज विनोबा स्कूल हुआ दुनिया के टॉप 10 स्कूल में शामिल।

rktvnews

आईआईएम बेंगलूर के अध्ययन में जल जीवन मिशन की 2.82 करोड़ व्यक्ति-वर्ष रोजगार सृजन क्षमता का आकलन किया गया है।

rktvnews

देवघर:बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित बैठक सम्पन्न, कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण ( बाल संरक्षण के विभिन्न इकाई सहित) विभागीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद का हुआ धन्यवाद समारोह।

rktvnews

Leave a Comment