RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महामना मालवीय मिशन बिहार इकाई की बैठक वीकेएसयू आरा में संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई। शुक्रवार को महामना मालवीय मिशन बिहार इकाई की बैठक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की प्रस्तावित तिथि 13 -16 सितंबर 2024 को लेकर विचार विमर्श किया गया। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ रणविजय कुमार जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी रहे हैं से मुलाकात कर आगामी कार्यकारिणी के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। कुलसचिव द्वारा क्रायर्कम को सफल बनाने में सहयोग और सुझाव के लिए अपनी सहमति व्यक्त की गई। इस बैठक में स्थानीय सदस्य डॉ संजय चौबे, डॉ अंकिता मिश्रा, डॉ साधना रावत आदि उपस्थित रहे।भोजपुर जिला भ्रमण के इस क्रम में भोजपुर जिला अधिकारी राजकुमार जी से मुलाकात कर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कार्यकारिणी बैठक हेतु सारगर्भित चर्चा हुई।इस अवसर पर मालवीय मिशन बिहार इकाई के अध्यक्ष विपिन सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष रविंद्र,आलोक कुमार का इस बैठक को आयोजित करने में विशेष योगदान रहा।

Related posts

बागपत:मेरठ मण्डल में जन सूचना अधिकारियों को मिलेगा आरटीआई और जनहित गारंटी अधिनियम का प्रशिक्षण।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज तुशील कैसाब्लांका, मोरक्को में।

rktvnews

देवघर:तमिलनाडु के राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

ग्वालियर:खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ विशेष मुहिम जारी,4780 किलोग्राम मावा जब्त, नमूने लेकर जाँच के लिये भेजे।

rktvnews

शिक्षा और स्वास्थ्य का व्यवसायीकरण कभी समाज के हित में नहीं – उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment