RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना का जहाज तुशील कैसाब्लांका, मोरक्को में।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 दिसंबर।भारत और मोरक्को के बीच द्विपक्षीय संबंधों और नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने के भाग के रूप में, आईएनएस तुशील 27 दिसंबर 24 को मोरक्को के कैसाब्लांका पहुंचा । मोरक्को एक समुद्री राष्ट्र है और भारत की तरह भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर दोनों की तटरेखा के साथ एक महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति रखता है।
भारतीय युद्धपोत की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग के लिए संभावनाओं को तलाशना है। उल्लेखनीय है कि पिछले 12 महीनों में भारतीय नौसेना के तीन जहाज – तबर , तर्कश और सुमेधा ने कैसाब्लांका का दौरा किया है जिससे आपसी विश्वास और अंतरसंचालनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान, तुशील का दल रॉयल मोरक्कन नौसेना के कर्मियों के साथ कार्यात्मक स्तर पर बातचीत करेगा, नौसेना सहयोग, कूटनीतिक संबंधों और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य मेहमानों की मेज़बानी करेगा। इसके बाद, दोनों नौसेनाएं अंतर-संचालन में सुधार और सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को साझा करने के लिए समुद्र में एक मार्ग अभ्यास (पासेक्स) में शामिल होंगी।
आईएनएस तुशील को 09 दिसंबर 24 को रूस में कमीशन किया गया था और इसकी कमान कैप्टन पीटर वर्गीस के हाथों में है। इस कमान में 250 कर्मियों का एक समर्पित दल है। जैसे-जैसे यह फ्रिगेट कारवार में अपने गृह बंदरगाह की ओर अपनी यात्रा जारी रखेगा , यह मित्रवत विदेशी नौसेनाओं के साथ सहयोगी अभ्यास में भाग लेगा जिससे इस क्षेत्र के देशों के साथ भारत की समुद्री कूटनीति को और बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

जनसेवक संघ और महासंघ गोप गुट भोजपुर ने सभा का आयोजन कर डॉ एम एस स्वामीनाथन को दी श्रद्धांजली।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री द्वारा महिला डॉक्टर का नक़ाब खींचे जाने की घटना के विरोध में ऐपवा का प्रदर्शन।

rktvnews

रांची संसदीय क्षेत्र से अब तक 17 अभ्यर्थी कर चुके हैं नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:एक शाम रफी के नाम” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने गंडक नदी अंतर्गत पारू अंचल के बैजलपुर पंचायत के मानिकपुर से लेकर साहेबगंज अंचल के माधोपुर हजारी तक गंडक नदी के तटबंध, स्लूइश गेट एवं रिंग बांध का निरीक्षण किया।

rktvnews

लेखन कल्‍पनाशीलता है, संपादन अनुभव की भावना : राजू हिरानी

rktvnews

Leave a Comment