RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलामनोरंजनसाहित्य

जोगिरा….सारा…. रा..रा…. रा………🤪

RKTV NEWS/6 मार्च (विपिन कुमार)
होली के मौके पर किसी को करो नहीं उदास,
घर से निकल आए हैं, बस है तुम्हारी आस।
जोगीरा सा रा रा रा -2

होली का त्यौहार हे लाया खुशियों की सौगात,
दुश्मन को भी गले लगाओ भूला के जात और पात ।
जोगीरा सा रा रा रा रा-2।

इस बगिया में लगे हैं कितने, रंग बिरंगे फूल,
देखो कोई कर न पाए तोड़ने की भूल ।
जोगीरा स र र र र स र र र र

हिंसा से, नष्ट हो गया पल भर में ही तमाम,
दुनिया में कैसे हो गई देखो, मुन्नी बदनाम ।
जोगीरा सा रा रा रा रा ।

एक हाथ में डंडा कहकर आए उनके पास,
उसके करतूतों का कर दिया मीडिया पर्दाफाश।
जोगीरा सा रा रा रा रा ।

मसला चाहे कोई भी हो, चाहे हो विवाद,
समाधान निकल जाता जब होता है संवाद,
जोगीरा सा रा रा रा ।

सभी को हक है बोलने का बिच्छू हो या सांप,
नहीं किसी का नाम लिया तो कैसे समझे आप।
जोगीरा सा रा रा रा रा ।

सब हैं अपने यार जिनको देश से हो गया प्यार,
छोटी-छोटी बातों से ही बटंता है संसार ।
जोगीरा सा रा रा रा रा ।

धर्म हो कोई, कभी किसी का नहीं करो अपमान,
सभी धर्मों से ऊपर देखो होता है इंसान ।
जोगीरा सा रा रा रा रा ।

भारत माता, भाग्य विधाता तुमसे जन्म का साथ,
देश के गद्दारों से मिलकर कर लो दो-दो हाथ ।
जोगीरा सा रा रा रा रा ।

सुख-दुख में जो रहता हर पल एक-दूजे के साथ,
हंसी-खुशी जीवन बीत जाती, है यह मन की बात ।
जोगीरा सा रा रा रा रा ।

धरती सुंदर जब तक, तब तक बनी रहे हरियाली,
घर स्वर्ग हो जाए, जो पाए सुंदर सी घरवाली।
जोगीरा सा रा रा रा रा ।

कान्हा के खातिर मीरा ने पी ली विष की प्याला,
पत्नी को सम्मान मिले जो हो उसका रखवाला ।
जोगीरा सा रा रा रा रा

रंग हो चाहे हरा, पीला, काला, बैगनी, लाल,
मस्ती के संग घुलमिल जाओ खूब करो धमाल।
जोगीरा सा रा रा रा रा ।

ध्यान रहे बस इतना किसी का रंग न हो बेरंग,
रोम-रोम में खुशियां भर दे होली का उमंग ।
जोगीरा सा रा रा रा।

मेरी बात से ठेस लगी तो मुझको कर दो माफ,
अंदर-बाहर के कचरे को दिल से कर दो साफ।
जोगीरा सा रा रा रा ।

Related posts

नई दिल्ली:कृषि भवन में “स्वच्छता ही सेवा- 2024” के अंतर्गत सफाई मित्रों के बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थियों की सफलताएं ,गुरु शब्द की गरिमा को करती है परिभाषित : कमलेश ओझा

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी स्कूल परिसर में एक लड़की की कथित आत्महत्या की घटना का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर:मोदी का तीसरा कार्यकाल जनादेश की मूल भावना के खिलाफ : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से बातचीत की।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के संदर्भ में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एम0वी0 कॉलेज बक्सर में मतदाता साक्षरता क्लब में शामिल होने से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

Leave a Comment