RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने किया अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय महदह के भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

RKTVNEWS /बक्सर (बिहार)11 जुलाई। आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय महदह बक्सर के भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी, बक्सर के द्वारा बताया गया कि 730 बेड वाले अनुसूचित जाति आवासीय 10+2 बालक/बालिका उच्च विद्यालय महदह का निर्माण भवन निर्माण निगम के द्वारा किया जाना है।
जिला कल्याण पदाधिकारी, बक्सर से पृच्छा करने पर बताया गया कि भवन निर्माण विभाग को निरीक्षण के संबंध में अवगत कराते हुए आज उपस्थित होने हेतु पूर्व सूचित किया गया था। किंतु कार्यपालक अभियंता स्वयं या उनका कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे। निर्माणाधीन स्थल पानी से भरा हुआ था। ऐसा प्रतीत हुआ कि भवन प्रमंडल के संवेदक द्वारा कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन भवन के संबंध में कार्य योजना तैयार कर स्पष्ट प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

01 सितम्बर 23 से साहित्य सम्मेलन में आहूत होगा ‘हिन्दी पखवारा-सह-पुस्तक चौदस मेला’!प्रत्येक दिन आयोजित होगा साहित्यिक उत्सव, विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएँ।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मंत्रिपरिषद की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:SDRF टीम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से वृद्ध को उनके परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में गांधीनगर प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:एमपी ट्रांसको का पौध-रोपण अभियान।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने नगरपालिका चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों व गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment