RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

छपरा:समारोह पूर्वक याद किए गए भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर।

RKTV NEWS/रोसरा(छपरा)10 जुलाई।भोजपुरी के जन कवि, लोक कलाकार और शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि यू आर कॉलेज में प्राचार्य प्रो घनश्याम राय की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो घनश्याम राय ने भिखारी ठाकुर के सुधारात्मक और सामाजिक रचनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उनकी रचनाओं की प्रासंगिकता बच्चों के बीच नवजागरण के लिए आवश्यक है । वर्सर डॉ विनय कुमार ने सामाजिक कुरीतियों और आडंबर के ऊपर भिखारी ठाकुर की रचनाओं के द्वारा किए विभिन्न रचनों को समाज सुधार की दिशा में एक मिल का पत्थर बताया। डॉ उमाशंकर साहू ने कहा कि भिखारी ठाकुर की रचनाएं आज विश्व भर में शोध और नए प्रयोगों के लिए जानी जाती है और दुनिया के विश्वविद्यालयों में शोध चल रहे हैं। मैथिली के विभागाध्यक्ष प्रो प्रवीण कुमार प्रभंजन ने कहा की भिखारी ठाकुर एक अच्छे कलाकार के साथ समाज सुधार भी थे जो आज भी प्रासंगिक हैं और साहित्य को जन सरोकार से जोड़कर जो उपलब्धि पाईं वह सदैव स्मरणीय रहेगी। कार्यक्रम को डॉ अनुराग कुमार, डॉ सौरभ कुमार, डॉ अमरेश सिंह डॉ उमाशंकर प्रसाद आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ जाकिर हुसैन,डॉ अहमर खां, डॉ रोहित कुमार डॉ संतोष राम डॉ सुरभा झा,पूनम कुमारी रीता कुमारी काजल कुमारी, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार , रहमत अली सहित दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमरेश कुमार ने किया।

Related posts

बेज़ुबानों की आवाज़:तेजस्विनी गुलाटी (मनोवैज्ञानिक)

rktvnews

उत्तराखंड:NFDC और UFDC के संयुक्त तत्वावधान में “उत्तराखण्ड में फिल्मिंग इकोसिस्टम का विकास”विषयक कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोपाल:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:शतप्रतिशत मतदान को लेकर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

आजादी आ भोजपुरी संस्कृति।

rktvnews

जयपुर:कल्चरल डायरीज:अल्बर्ट हाल पर तीन पीढ़ियों का संगम, हर किसी को कर गया भाव-विभोर।

rktvnews

Leave a Comment