RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:जान की बाजी लगाकर बचाई करंट से जान….।

ऊर्जा मंत्री, एमडी और कलेक्टर ने की युवाओं की सूझबूझ की तारीफ।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)08 जुलाई।पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत सोनकच्छ कस्बे में रेशम केंद्र की बारबेड फैंसिंग में फैले लीकेज करंट से सोनकच्छ निवासी सत्यम पिता अशोक को भयानक करंट लगा और वे चिपक गए। इसी दौरान मौके से गुजर रहे युवा फरहान पठान और केतन राठौर ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया और स्वयं को करंट से बचाते हुए आईसोलेट तरीके से सत्यम को कुछ सेकंड में ही फैंसिंग में फैले करंट से दूर कर दिया। इसके बाद प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाई। इस तरह दो युवाओं द्वारा जोखिम उठाकर तत्परता से की गई मेहनत से तीसरे युवा की जान बच गई। साहसी युवा फरहान और केतन की ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर, देवास के कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने तारीफ की है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोमवार को टी.एल. बैठक के दौरान दोनों ही साहसी युवाओं श्री फरहान पठान और केतन राठौर को कलेक्टर कार्यालय ससम्मान बुलाया और सम्मानित किया।
विद्युत वितरण कंपनी के देवास अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि यदि कुछ सेकंड दोनों ही युवा तत्परता नहीं दिखाते और सत्यम को करंट से अलग नहीं करते तो उसकी जान जा सकती थी। डॉ. शर्मा ने बताया कि मौके पर पंद्रह लोग एकत्र थे, लेकिन मात्र दो युवा फरिश्ते के रूप में फैले करंट के बीच पहुंचे और पांच सेकंड में पीड़ित को अलग कर उसकी जान बचाई।

Related posts

भोजपुर:मुनिश्री विशल्य सागर जी के सानिध्य में वात्सल्य दिवस मनाया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में हाथ करघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हुआ।

rktvnews

नेपाल के प्रधानमंत्री ने नेपाल में अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की हेड रेस टनल का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने उपायुक्त से मिल ट्रांसजेंडर के समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

भारत ने जिनेवा में चल रहे 77वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन के दौरान नॉर्वे, यूनिसेफ, यूएनएफपीए और पीएमएनसीएच के सहयोग से महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर एक अन्‍य कार्यक्रम की मेजबानी की।

rktvnews

राजस्थान:वन नेशन – वन एप्लीकेशन के तहत विधान सभा हो रही है डिजिटाईज्ड : वासुदेव देवनानी

rktvnews

Leave a Comment