RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति ने वृक्षरोपण कर किया एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई। शुक्रवार को वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री के आह्वान पर ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण ,प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से लड़ना है। इस अभियान का शुभारंभ कुलपति प्रो शैलेंद्र चतुर्वेदी द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारी ने दर्जन भर पौधारोपण कर इस कार्यक्रम को गति दी।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी प्रतिकुलपति प्रो सी.एस.चौधरी, प्रॉक्टर डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार ,सी.सी.डी.सी. प्रो प्रसुंजय कुमार सिन्हा, डी.एस.डब्ल्यू. प्रो के.के. सिंह, भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय,राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ साधना रावत आदि उपस्थित रहे। एनएसएस को ऑर्डिनेटर ने बताया कि वन महोत्सव का कार्यक्रम इसी सप्ताह तक चलना था। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम तहत पौधारोपण का कार्यक्रम लगातार सभी महाविद्यालय में चलेगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय के सहायक संजय तिवारी एवं वैभव आनंद का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 16 सितंबर 24

rktvnews

जयपुर:गांधी वाटिका में पेड़ों पर पक्षियों के लिए लगाये दाने एवं पानी के परिंडें।

rktvnews

उत्तराखंड: नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकारों में होती है काम की गारंटी: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

भोजपुर:वोटबंदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने जिले में किया चक्का जाम।

rktvnews

भारी बारिश को ले जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुरी फाउण्डेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की।

rktvnews

Leave a Comment