RK TV News
खबरें
Breaking News

महेंद्रगढ़:समाधान शिविर में आई 52 शिकायतें।

बारिश के कारण जलभराव को लेकर अलर्ट रहें अधिकारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/महेंद्रगढ़(हरियाणा)04 जुलाई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिवरों में अधिकारी निर्धारित समय सीमा में आम जन के कार्य करें। समाधान शिविरों में आ रही एक-एक शिकायत का पूरा हिसाब रखा जा रहा है। डीसी आज लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रही थी। सभी उपमंडलों में आज कुल 52 शिकायतें आई। समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद रहे।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कहा कि बारिश के सीजन में जल भराव की समस्या को देखते हुए अधिकारी अलर्ट रहें। अधिकारी फील्ड में रहकर स्थिति का खुद जायजा लें।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही छत के नीचे जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करना है। सभी विभागों के अधिकारी हर रोज उपमंडल स्तर पर सुबह 9 से 11 बजे तक शिकायतें सुनते हैं।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुलिस से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में डीसी कोर्ट में पहचान पत्र से संबंधित कार्य किए गए यहां पर भी लोगों के मौके पर ही काम किए गए।
इस मौके पर नगराधीश मंजीत कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा तथा डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

गढ़वा:झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत -सह- मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

धावा दल ने 4 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

चतरा:इटखोरी में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा आगमन।

rktvnews

आयुष श्रीवास्तव शेमारू उमंग के बहुप्रतीक्षित शो ‘शमशान चंपा’ में निभाएंगे मुख्य किरदार।

rktvnews

भोजपुर:सांसद की पहल से गरीब को मिला न्याय,35 लाख का आया था बिजली बिल।

rktvnews

Leave a Comment