RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आम जनता को दिल्ली पुलिस साइबर अपराध और आर्थिक अपराध, केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (सीईआईबी), इंटेलिजेंस ब्यूरो और साइबर सेल, दिल्ली के नाम, हस्ताक्षर, मुहर एवं लोगो वाली फर्जी और जाली ई-मेल को लेकर सतर्क किया गया है ।

फर्जी पत्र में संभावित शिकार लोगों पर बाल अश्लीलता, बाल यौन शोषण, साइबर अश्लीलता, अश्लील सामग्री, यौन ग्रूमिंग, इत्‍यादि के आरोप लगाए जाते हैं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 जुलाई।यह पता चला है कि जालसाजों द्वारा लोगों को ठगने के लिए अनगिनत फर्जी और जाली ई-मेल भेजी गई हैं। इस तरह की फर्जी ईमेल में एक पत्र भी संलग्न है जिस पर संदीप खिरवार, एडीजी, साइबर अपराध एवं आर्थिक अपराध, दिल्ली पुलिस मुख्यालय, नई दिल्ली और अनुपम प्रकाश, संयुक्त सचिव (कोफेपोसा), केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (सीईआईबी) के नाम एवं हस्ताक्षर हैं, और इसके साथ ही सीईआईबी, खुफिया ब्यूरो और साइबर सेल, नई दिल्ली के मुहर और लोगो भी हैं।
उक्त पत्र में इस तरह की ई-मेल प्राप्त करने वालों पर बाल अश्लीलता, बाल यौन शोषण, साइबर अश्लीलता, अश्लील सामग्री, यौन ग्रूमिंग, इत्‍यादि के आरोप लगाए गए हैं। जालसाजों ने संलग्नक के साथ उपर्युक्त फर्जी ई-मेल भेजने के लिए अलग-अलग ई-मेल पते का उपयोग किया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। आम जनता के संदर्भ के लिए फर्जी पत्र की एक प्रति दी गई है।
इस तरह की किसी भी ईमेल को प्राप्त करने वाले व्‍यक्ति‍ को धोखाधड़ी के इस तरह के प्रयास के बारे में पता होना चाहिए। आम जनता को सूचित किया जाता है कि संलग्नक युक्‍त इस तरह की किसी भी ईमेल का जवाब कतई नहीं दें और इस तरह के मामलों की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन को दी जा सकती है।

Related posts

बक्सर:सदर अस्पताल, बक्सर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में जमीन अधिग्रहण संबंधी लाभुकों के भुगतान को लंबित न रखने और जल्द से जल्द देने के दिए निर्देश।

rktvnews

खैरागढ़:भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं के सौंदर्य पक्ष से रू-ब-रू हुए खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, प्रदर्शनात्मक व्याख्यान संपन्न।

rktvnews

गया:तिलकुट को नेशनल एव इंटरनेशनल लेवल पर एक नया आयाम देने के उद्देश्य से बेहतर पैकेजिंग की आवयश्कता को देखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग नई दिल्ली के एडिशनल डायरेक्टर की उपस्थिति में 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:डॉ. आलोक को आरा विधानसभा युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री को उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्वरचित पुस्तक ‘Bihar Hai Taiyar- A journey of Transformation 2005-2025’ की प्रथम प्रति भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment