RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:सचिव, पेयजल शैलेश बगोली ने प्रदेश में मानसून के दृष्टिगत पेयजल विभाग द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)04 जुलाई।सचिव, पेयजल शैलेश बगोली ने आज सचिवालय में प्रदेश में मानसून के दृष्टिगत पेयजल विभाग द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान सहित पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।
सचिव, पेयजल द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रदेश में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की दैनिक आधार पर रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाय। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत की सूचना उपलब्ध की जाए और जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिवीजनों को समय पर मरम्मत हेतु पर्याप्त आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि पिछले 03 सालों के अनुभव के आधार पर संवेदनशील डिवीजन में अतिरिक्त मानव संसाधन एवं सामग्री की भी व्यवस्था रखे जाने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक केमिकल सोडियम हाइपोक्लोराईड, एलम सभी डिवीजनों को उपलब्ध कराई जाए।
सचिव पेयजल द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आपदा के दृष्टिगत सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम की स्थापना किये जाने, पेयजल के स्रोतों की निरंतर सफाई व्यवस्था एवं जल संस्थान अथवा जल निगम द्वारा उपयोग किये जा रहे सभी पेयजल श्रोतों की जी०आई०एस० मैपिंग कराई जाए।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्यसभा सांसद-सह-जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने मुलाकात की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 सितंबर 25

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार।

rktvnews

रायपुर : रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया।

rktvnews

कैनवास पर जीवंत हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

भाई दूज (यम द्वितीया)

rktvnews

Leave a Comment