RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:समग्र शिक्षा के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

सभी पदाधिकारी व कर्मी मुख्यालय में रहकर कार्यों का करें निष्पादन: डीसी

RKTVNEWS/चतरा ( झारखंड)02 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक कि गई।
बैठक में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं यथा प्राजेक्ट इम्पैक्ट, रेल, प्रयाश कार्यक्रम, स्मार्ट क्लासेस से संबंधित बारी बारी से सभी से जानकारी प्राप्त की गई। उपायुक्त द्वारा कहा गया कि जो भी पदाधिकारी एवं कर्मी मुख्यालय में नहीं रहते है वे अपने आदत में सुधार करलें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं वर्ष 2022-23 के छात्रवृति के लक्ष्य को पूर्ण नहीं होने के कारण प्रखण्ड प्रतापपुर एवं कान्हाचट्टी के बी0पी0ओ0 को कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं बी0पी0ओ0 को लंबित छात्रवृति को पोर्टल में 24 घंटे के अंदर एप्रुव कराने का निर्देश दिया गया। सभी बी0ई0ई0 एवं बी0पी0ओ0 को निर्देशित किया गया कि आगामी आने वाले वित्तीय वर्ष का जो भी छात्रवृति से सम्बंधित कार्य आवंटित किए जाएंगे उसे निर्धारित समय अवधि में पोर्टल में अपलोड को शत प्रतिशत पूर्ण कराने की जवाबदेही संबंधित BEEO, एवं BPO को अग्रिम तैयारी पूर्ण कराने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया।
बैठक में उपस्थित मुंबई से आये रंजीत सिन्ह डिसले (काउंसेलर) द्वारा शिक्षा तकनीकी युग में भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज पर बैठक में सुक्ष्म प्रकाश डाला गया।
उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, एडीपीओ मनोज कुमार सिंह, एपीएम, सभी लेखापाल, सभी वार्डेन उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी से संबंधित गवर्निंग कमिटि की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री से आलोक मेहता ने की भेंट।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तहत संचालित अभियानों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:झारखंड@25 : अनंत संभावनाओं की ओर।

rktvnews

लर्निंग रूट्स ने लॉन्च किया एआई कॉलेज फाइंडर – कॉलेज चयन का भविष्य।

rktvnews

Leave a Comment