RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने हाथरस की घटना पर दुख व्यक्त किया, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और भगदड़ में घायल हुए प्रत्‍येक व्‍यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया:

“प्रधानमंत्री ने हाथरस में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
श्री मोदी ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की और पीड़ितों को समय पर सहायता का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related posts

बिहार :जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह, PK बोले – इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जन सुराज अभियान को मजबूती मिलेगी।

rktvnews

बांका:अमरपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पनाओं से संभव : राजकुमार सिंह

rktvnews

विद्यार्थी मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर राष्ट्रीय कार्यबल ने हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने के लिए वेबसाइट लॉन्च की।

rktvnews

स्टेट एंपावर्ड कमेटी की 42 वीं बैठक – उद्योगों का राज्य में निवेश के लिए स्वागत – मुख्य सचिव

rktvnews

बक्सर: डीएम ने आम जनता के मामलों की कि सुनवाई।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर, 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से 75 अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को देखने आए।

rktvnews

Leave a Comment