RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:संगत-पंगत मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा ! दर्शकों ने जमकर किया रसास्वादन

कार्यक्रम की प्रस्तुति करते कलाकार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 01 जुलाई। पटना सिटी के दीवान मोहल्ला, चित्रगुप्त घाट स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में भाजपा के संस्थापक सदस्य तथा पूर्व सांसद डॉ रवीन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) की अध्यक्षता में चित्रगुप्त भगवान की आरती और चित्रगुप्त वंदना के साथ संगत-पंगत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ. आर के सिन्हा द्वारा स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को सम्मानित करने और गणमान्य वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त करने के बाद चित्रांश समाज के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने-अपने हुनर का जलवा बिखरा। कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर उनकी कला का रसास्वादन किया। लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया और जमकर आनंद लिया। अनिरुद्ध कुमार सिंह, पूनम कुमारी तथा सुविज्ञ के कत्थक नृत्य एवं भावभंगिमा को लोगों ने भरपूर सराहा। शिव वन्दना की प्रस्तुति माही कश्यप, प्राची प्रियदर्शनी, श्रेया झा, नयनसी और जियासी ने दी। सृष्टि सिन्हा के गीतों पर लोग झूमने को मजबूर हो गये। कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों सहित 22 लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। संगत-पंगत का आयोजन अरबिंद सिन्हा के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। संगत- पंगत में पटना एवं पटना से बाहर के कई गणमान्य शामिल थे। कार्यक्रम में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, पूर्व सांसद आरके सिन्हा, डॉ निर्मल कुमार श्रीवास्तव, डॉ एनपी नारायण, प्रो डीएन सिन्हा, सुदामा प्रसाद सिन्हा, अरविंद सिन्हा, संजय सिन्हा, नवीन सिन्हा, शालिनी सिन्हा, सुजीत वर्मा, सुशील वर्मा, मनोज कुमार मनोज, राजीव मोहन, सतीश राजू, मनीष किशोर, चंद्रभानु सहित बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:विभागीय प्री समिट के आयोजन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रोहतास:पूर्व विधायक स्व लक्ष्मण राय की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।

rktvnews

अपहरण के 6 घंटे में अपहृत बरामद, सभी अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

रांची में आयोजित खादी मेला में उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़।

rktvnews

Leave a Comment