RK TV News
खबरें
Breaking News

ग्वालियर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वनमंडल ने संयुक्त कार्यक्रम में रोपे गए 3900 पौधे।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)30 जून।पर्यावरण रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास बढ़ाने की जरूरत है। पर्यावरण के बिगड़ने की गति बढ़ी है, जिससे मानव समाज के साथ पशु, पक्षियों, वनों एवं प्रकृति के प्रत्येक अंग के लिए विपरीत परिस्थिति बनी है। समय-समय पर पर्यावरण की रक्षा के लिए शासकीय व अशासकीय स्तर पर प्रयास होते हैं। ऐसे प्रयासों को और तेज करने की जरूरत है। इस आशय के विचार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पी सी गुप्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वनमंडल ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को ग्राम रायपुर के नीम-वन के समीप और रामपुर डेम के पीछे स्थित स्वर्ण रेखा नदी के उद्गम स्थल आयोजित किये गये वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 3900 पौधे रोपे गए।
जन, जल, जमीन, जंगल और जानवर के संरक्षण व संवर्धन के लिए चलाये जा रहे “पंच-ज” अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में पर्यावरण दिवस से लेकर ‌स्वतंत्रता दिवस तक चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह सामूहिक वृक्षा रोपण कार्यक्र आयोजित किया गया ।
सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश पी सी गुप्ता ने पौधा रोपा। साथ ही जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष दवंडे, विशेष न्यायाधीश प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार मुजाल्दा, जिला रजिस्ट्रार एवं अभियान के नोडल अधिकारी नितिन कुमार मुजाल्दा, नगर निगम मजिस्ट्रेट धर्म कुमार सहित जिला ‌मुख्यालय के समस्त न्यायाधीश, वनमंडल अधिकारी अंकित पांडे, जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपक शर्मा, एसडीओ वन मनोज जाटव, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखदेव शर्मा, दीपांश शर्मा, निरीक्षक धवल सिंह यादव व डिप्टी रेंजर कालीचरण चतुर्वेदी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वन विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी ने नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की की समीक्षा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 10 जवान शहीद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : इंडिया गठबंधन ने आयोजित किया धन्यवाद समारोह।

rktvnews

मध्यप्रदेश:”मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” प्रारम्भ करने की स्वीकृति।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

Leave a Comment