RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गेहूं क्रय वर्ष 2024-25 में खरीद का कार्यसुचारु ढंग से संचालित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

RKTV NEWS/लखनऊ (उत्तर प्रदेश)01 मार्च।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गेहूं क्रय वर्ष2024-25 में खरीद का कार्य सुचारू ढंग से संचालित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार कीअसुविधा न हो। गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने, छाया एवं पेयजल आदिकी व्यवस्था रहे। किसानों को उनके गेहूं मूल्य का भुगतान समय से सुनिश्चितकिया जाए।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य2,275 रुपये प्रति कुन्टल निर्धारित किया गया है। गेहूं बिक्री के लिए किसानोंको खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल ‘एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉटआईएन अथवा विभाग के मोबाइल ऐप ‘यू०पीo किसान मित्र परपंजीकरण/नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस वर्ष बटाईदार कृषकों द्वाराभी पंजीकरण कराकर गेहूं की ब्रिक्री की जा सकेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि गेहूं के मूल्य का भुगतान पी०एफ०एम०एस० केमाध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक खाते में यथासम्भव 48 घण्टे के अन्दरकिए जाने की व्यवस्था की गयी है। किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी कीव्यवस्था भी की गयी है। इलेक्ट्रॉनिक प्वाइण्ट ऑफ परचेज (ई-पॉप) मशीन केमाध्यम से आधार प्रमाणीकरण करते हुए गेहूं खरीद की जाएगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 02 फरवरी 25

rktvnews

झारखंड:जनता का फैसला स्वीकार, सशक्त विपक्ष की भूमिका भाजपा निभाएंगी : डॉ रविंद्र राय

rktvnews

बक्सर:मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता हेतु वेबकास्टिंग तकनीकी टीम का प्रशिक्षण आयोजित|

rktvnews

राजस्व विभाग व आरटीपीएस के कार्यों की हुई समीक्षा।

rktvnews

भारतीय नौसेना के दिवंगत एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई: बेंगलुरु में 25-27 मई को शताब्दी समारोह।

rktvnews

भोजपुर में बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment