RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:जन भावनाओं के अनुरूप सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी और विकासोन्मुख हो घोषणा पत्र, आरोप पत्र में उजागर करें ठगबंधन सरकार की नाकामियां : हिमंत विश्व शरमा

जनता भाजपा की उम्मीद भरी नजरों से देख रही : बाबूलाल मरांडी

ठगबंधन सरकार आदिवासी, दलित, पिछड़ा, महिला, युवा विरोधी सरकार : अमर कुमार बाउरी

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 29 जून। असम सरकार के मुख्यमंत्री एवम विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा आज एक दिवसीय सांगठनिक दौरे पर रांची आए।
विश्व शरमा ने आज जनजाति समाज से जुड़े पार्टी के नेताओं से उनके आवास पर जाकर आत्मीय मुलाकात की। कुशल क्षेम जाना एवम राज्य की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
विश्व शरमा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, दुमका लोकसभा की प्रत्याशी रही सीता सोरेन, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता एवम पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव के घर पहुंचे। उन्होंने नेताओं के आवास पर ही जलपान एवम भोजन भी किया।
विश्व शरमा ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति, टॉकिंग पॉइंट्स समिति की संयुक्त बैठक एवम युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, आरती कुजूर,प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, सांसद बीडी राम, सीपी सिंह, विरांचि नारायण, अनंत ओझा, केदार हाजरा, नवीन जायसवाल, शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, गीता कोड़ा, शशांक राज, रविनाथ किशोर, आरती सिंह सहित युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए हिमंत विश्व शरमा ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा। झारखंड निर्णायक मोड़ पर है। राज्य की जनता लूट,भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी से निजात चाहती है। जनता सुशासन और विकास केलिए समय का इंतजार कर रही है।
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र जनता का संकल्प पत्र होगा। पार्टी जन संपर्क और संवाद के माध्यम से सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी और विकासोन्मुख घोषण पत्र तैयार करे ।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आरोपों से घिरी सरकार है।समाज का हर वर्ग इस निकम्मी और भ्रष्ट सरकार से ऊब चुका है। हमे इनकी एक एक नाकामियों को उजागर करते हुए आरोप पत्र तैयार करने केलिए आवश्यक सुझाव दिए।

विश्व शरमा ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, ने कहा कि जनता की आशा और उम्मीद भाजपा से जुड़ी है। ठगबंधन सरकार ने राज्य की जनता केलिए एक भी भलाई के काम नहीं किए। यह सरकार साढ़े चार वर्षों केवल राज्य को लूटने में जुटी रही। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति ने राज्य की डेमोग्राफी को बदल दिया है।
उन्होंने कहा कि जनता उम्मीद भरी नजरों से भाजपा की ओर देख रही है है। भाजपा ने राज्य बनाया है,भाजपा राज्य को लुटते और बर्बाद होते नही देख सकती। हमे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि ठगबंधन सरकार,आदिवासी,दलित ,पिछड़ा ,महिला ,युवा विरोधी सरकार है। जनता को इस सरकार से निजात दिलानी है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 21 जनवरी 24

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को एमआरआई और सीटी स्कैन के आर्थिक स्वरूप में वर्णित किया।

rktvnews

गोपालगंज:जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 1,04,100 रूपये के जाली नोट के साथ 02 गिरफ्तार।

rktvnews

शर्म तो ज्ञान पर आएगी, न कि अंग्रेज़ी पर!

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की बड़ी पहल, 15 नवंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा अपना भवन।

rktvnews

Leave a Comment