RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों हेतु चयनित 165 अभियार्थियों को किया नियुक्ति पत्र वितरित।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)29 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों हेतु चयनित 165 सहायक अभियंताओं एवं ऑडिट विभाग हेतु चयनित 05 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त की कि नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को जिस भी क्षेत्र में सेवा करने का अवसर मिल रहा है, वे कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से जन सेवा करेंगे। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने में सभी चयनित अभ्यर्थी अपना योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको अपने कार्यक्षेत्र में शत प्रतिशत योगदान देकर अपने माता-पिता और राज्य का गौरव बढ़ाने का कार्य करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 03 सालों में राज्य सरकार का प्रयास रहा है कि हर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। इन 03 वर्षों में लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और मेडिकल चयन बोर्ड के माध्यम से कुल 14 हजार 800 नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल , अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर सचिव विनीत कुमार, कर्मेन्द्र सिंह एवं संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:चैराई मुसहर टोली सौ परिवारों के बीच नहीं है एक भी शौचालय:नई आशा

rktvnews

भोपाल:सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन नि:शुल्क कराये जाने का निर्णय।

rktvnews

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता संग बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:खेल सप्ताह का चौथा दिन; लंबी कूद, दौड़, रिले दौड़ के हुए मुकाबले!13 जनवरी को होगा खेल सप्ताह का समापन।

rktvnews

‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ और ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा कंबल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment