RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:चुनाव डयूटी के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को दी गई अनुग्रह अनुदान की राशि।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार) 29 जून।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर चुनाव डयूटी के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि आज 29 जून को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल के द्वारा समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में दी गई।

मृत कर्मियों के आश्रित के नाम

1. नरेन्द्र सिंह, पंचायत शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय बनहेजी डेरा, पिता-जालिम सिंह, पता-ग्राम-नावडेरा, पोस्ट-पुराना भोजपुर, प्रखंड-डुमराँव, जिला-बक्सर के मृत्यु के पश्चात उनकी आश्रित पत्नी- मधु देवी।

2. सत्येन्द्र ठाकुर, गृहरक्षक संख्या-5870, पिता-यमुना ठाकुर, पता-ग्राम ठाकुर टोला, पोस्ट-मठियाँ, थाना-लोरिया, जिला-पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) की मृत्यु के पश्चात उनके आश्रित पुत्र-अभय ठाकुर को 15-15 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान राशि चेक के माध्यम से वितरित किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त गाईडलाईन के अनुसार एवं विभागीय स्वीकृति के आलोक में चुनाव डयूटी के दौरान मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि दिया गया है।

Related posts

दरभंगा:उर्दू भाषा कोषांग की समीक्षा।

rktvnews

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने मनाया पंजाबी समाज के साथ लोहड़ी का त्योहार।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग की बाधावादी नीति से विश्वविद्यालयों में न शांति न प्रगति:प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के लिए चल रही है क्विज प्रतियोगिता : निकिता सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल से अंडर-17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment