RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महाराजा कालेज में एनडीआरएफ ने भूकंप से बचाव हेतु किया मॉक ड्रिल प्रदर्शन।

जानकारी हो तो उपलब्ध संसाधन से भी राहत पहुंचाया जा सकता है-डॉo आभा सिंह।

आपदा प्रबंधन एवं मानव कल्याण पुस्तक का हुआ विमोचन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 3 मार्च 23 भूकंप के बारे में विद्यार्थियों को सचेत करने एवं जानकारी देने के उद्देश्य से आज महाराजा कॉलेज में एनडीआरएफ बिहटा की टीम द्वारा भूकंप सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आभा सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रताप पालित तथा एनडीआरएफ इंस्पेक्टर जितेश के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही और एनडीआरएफ टीम द्वारा बताए गए सुरक्षा के उपायों को बड़े ध्यान से देखा और सुना भी। घर में या आसपास किस प्रकार से तत्काल राहत पहुंचाया जाए बड़े अच्छे ढंग से दिखलाया गया।अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ आभा सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा कह कर नहीं आती और चुपचाप जन धन की भारी क्षति पहुंचाकर चली जाती है। हर समय भूकंप,आगलगगी,सुनामी, बाढ़, सुखाड़ आदि का खतरा बना रहता है। आपदा से बचाव के लिए जागरूकता अतिआवश्यक है।आपदा को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन बचाव के उपाय से हम क्षति को कम कर सकते हैं।उपलब्ध संसाधन में भी अधिक से अधिक आम लोगों को फायदा पहुंचाया जा सकता है। जितेश ने भूकंप,अग्नि आदि से बचाव के उपाय को मॉक ड्रिल द्वारा प्रदर्शित कर विद्यार्थियों एवं लोगों को विस्तार से बताया। प्राथमिक उपचार जैसे खून के रिसाव को बंद करना, टूटी हड्डी को सहारा देना, घायल को सहयोग कर सुरक्षित बाहर निकालने , हृदय घात से बचाव आदि की जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर भूगोल विभाग के डॉ संजय कुमार द्वारा लिखित पुस्तक आपदा प्रबंधन एवं मानव कल्याण पुस्तक का विमोचन किया गया । पुस्तक में बहुत सी जानकारियों का संग्रह किस प्रकार तत्काल हम राहत पहुंचा सकते इसके लिए आवश्यक सुझाव और जानकारियां दी गई है जो आपदा के समय बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो सकती है।संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने किया ।इस अवसर पर शिक्षा विभाग, अग्निशमन दल के अधिकारी , कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।

Related posts

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) जेबीएन कनेक्टर की प्रथम सभा का आयोजन संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:आरपीएससी,सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी!अभ्यर्थी 25 जनवरी से 24 फरवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति और वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

एनएचपीसी लिमिटेड भारत में फ्लोटिंग जल प्रवाह के ऊपर स्थापित सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी (फ्लोटिंग सोलर एनर्जी टेक्नोलॉजी) के कार्यान्वयन के लिए नॉर्वेजियन कंपनी के साथ सहयोग करेगी।

rktvnews

उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल हुए।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेल के डॉयरेक्टर ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

Leave a Comment