RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

हिंदुओं के पर्व के दिन सदन के संचालन का कोई औचित्य नहीं- विजय सिन्हा ।

नेता प्रतिपक्ष के सुझाव की अवहेलना कर संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर एक तरफा फैसला ।

पटना/बिहार(रवि शेखर प्रकाश) ,3 मार्च 23 ,बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के सुझाव की अवहेलना कर संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव और राजद के दबाव पर हिंदुओं के पर्व आगज के दिन सदन के निर्णय का कोई औचित्य नहीं है।उन्होनें कहा की राजद ,माले के दबाव में तुष्टिकरण की निति के तहत ऐसा निर्णय लिया गया है।सिन्हा ने कहा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अमूमन नेता प्रतिपक्ष के प्रस्ताव और सुझाव पर निर्णय लिये जाते है।विधान सभा अध्यक्ष ने राजद और माले के महबूब आलम के प्रस्ताव पर 10 मार्च शुक्रवार को सदन में अवकाश रखने और 07 मार्च अगजा के दिन सदन की कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया है।इसके पहले कॉंग्रेस के अजित शर्मा और पुर्व मुख्यमंत्री जितन राम मांझी ने भी कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 07 मार्च अगजा के दिन सदन की कार्यवाही बंद करने का सुझाव दिया ।
उन्होने कहा की सुझाव में यह भी कहा गया था की अगजा के दिन प्रेस और मिडिया के अन्य उपक्रम भी अमूमन बंद रहते है,ऐसे में सदन के संचालन का कोई औ चित्य नहीं है।यदि 10 मार्च को सदन स्थगित किया गया है तो 07 मार्च को भी कर देना चाहिये । 10 मार्च को सदन की कार्यवाही स्थगित करने का निर्णय राजद और माले के दबाव में लिया गया जो उचित नहीं है।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में असम पुलिस के 2551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

मोतीहारी:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साइकिल रैली।

rktvnews

सीतामढ़ी:नई चेतना-पहल बदलाव की ओर के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर: मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मतदाताओं को मतदान हेतु किया जागरूक।

rktvnews

रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र!किया पौधा रोपण।

rktvnews

आनंद से विध्वंश तक महादेव ने किया नृत्य का सृजन : बक्शी विकास

rktvnews

Leave a Comment