RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:सांसद संस्कृति महोत्सव और राष्ट्रीय कथक महोत्सव का भव्य आयोजन रांची में।

महोत्सव को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मिले भारत सरकार के संस्कृत मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से

अगस्त के अंतिम सप्ताह में रांची में भव्य संस्कृति एवं राष्ट्रीय कथक महोत्सव का आयोजन।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 28 जून। सांसद संस्कृति महोत्सव और राष्ट्रीय कथक महोत्सव के आयोजन को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दिल्ली में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की एवं आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
ज्ञात हो कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा पिछले वर्ष राजधानी रांची में 5, 6 ,7, मई 2023 को संसद संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे झारखंड से लगभग 3500 कलाकारों ने इसमें भाग लिया था और इस महोत्सव में 450 सौ से अधिक प्रस्तुतियां हुई थीं। इस आयोजन को देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सराहना की थी। इसी प्रेरणा से इस बार भी सांसद संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय कथक का आयोजन होगा जिसमें देश के प्रसिद्ध कथक नृत्ययांगना अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे ।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की सोच है कि झारखंड में कला के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। बस सिर्फ उसे तरासने की जरूरत है। ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र हो ऐसी कई प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच नहीं मिल पाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसी प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देना है जहां वह अपनी कला को दिखा सकें

रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने बताया कि आज हमारे बच्चे अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाने की आवश्यकता है, ताकि हमारे बच्चे कत्थक नृत्य जो प्राचीन समय की धरोहर है, उनको जानें, उन्हें समझें। हमारे बच्चे आज पश्चिमी सभ्यता की ओर भाग रहे हैं। इसलिए हमें बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में बताना होगा। इसी उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम अगस्त के अंतिम सप्ताह में संसद सांस्कृतिक महोत्सव (प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक) के अंतर्गत तीन दिवसीय कत्थक महोत्सव शाम 7:00 बजे से 9:00 तक का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित किया गया है।

Related posts

आजमगढ़: गौरवशाली पूर्वांचल का किया गया लोकार्पण।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज दूसरे दिन सात नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

रामगढ़:जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

रायपुर : विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल।

rktvnews

जगत पुकारे !

rktvnews

25 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment