RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा द्वारा आपातकाल को काला दिवस के रुप मे मनाया गया।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)25 जून।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय जेल रोड स्थित जैन धर्मशाला मे आपातकाल के विभिषिका की 50 वें वर्ष को काला दिवस के रूप मे मनाया गया। आपातकाल विभिषिका के याद मे संगोष्ठी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ,संचालन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी और संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट ने किया।
संगोष्ठी मे बतौर मुख्य वक्ता आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने आपातकाल को भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि 25 जून 1975 का दिन के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा पूरे देश मे अनुच्छेद 356 का घोर उल्लंघन किया गया। उस समय देश मे न बाह्य आक्रमण का खतरा था और न ही आंतरिक समस्याएँ थी। केवल इंदिरा गांधी अपने चुनाव हारने और छह वर्षो के चुनाव लड़ने के रोक पर देश के संविधान का उल्लंघन कर पूरे देश को विभिषिका मे झोंक दी। नागरिक के मौलिक अधिकारों को हनन किया।प्रेस पर पूरी पाबंदी लगा दी गई।देश के सभी महत्वपूर्ण नेताओं और व्यक्तियो को जेल मे डाल दिया गया। देश मे चारो तरफ अराजक की स्थिति पैदा कर दी गई। जय प्रकाश नारायण जी के नेतृत्व मे बिहार से पूरे देश मे संपूर्ण क्रांति आंदोलन किया गया।उस आंदोलन के दौरान तत्कालीन भारतीय जनसंघ ने पूर्ण रुप से सहयोगी के रुप मे भूमिका निभाया और अंतिम समय मे जनता पार्टी के नेतृत्व मे ही आंदोलन को सफल किया गया।आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ संविधान और देश का रक्षक है।
वहीं प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर ने कहा कि आपातकाल की विभिषिका दिवस को काला दिवस के रूप मे इसलिए मनाते है कि आज की पीढी को देश के काले दिन के समय से अवगत कराया जाएँ।काँग्रेस के समय मे सबसे अधिक संविधान का उल्लंघन किया गया है।राज्यो की सरकारो को उलटने-पलटने के लिए 90 बार अनुच्छेद 356 का उल्लंघन किया गया था। जे पी आंदोलन मे भारतीय जनसंघ ने पूरी भूमिका निभाया।उस समय जनसंघ को फास्सिट कहा गया,जिसे जेपी ने नकारते हुए पूरे आंदोलन का बागदोर जनसंघ को दिया।जनसंघ जनता पार्टी बना और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी। जितना संविधान संशोधन कांग्रेस ने किया है,उससे आधी संविधान मे ही बदलाव कर दिया गया। कांग्रेस ने हमेशा संविधान का दुरूपयोग किया है और आज कह रही है कि देश के संविधान को भाजपा से खतरा है।अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए भी भाजपा को किसी संशोधन की जरूरत नही पड़ी।यह कांग्रेस द्वारा असंवैधानिक अनुच्छेद था,जिसे हटाकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने आपातकाल को काला दिवस बताते हुए कहा कि आज कांग्रेस के साथ वही खड़े है,जिसका राजनीतिक जन्म आपातकाल के खिलाफ हुआ था।आज भी काँग्रेस से देश को खतरा है।उसके द्वारा प्रोपेगैंडा बना कर देश को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है,लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे एनडीए सरकार देश को विकसित बनाने के संकल्प पर अग्रसर है।
संगोष्ठी को पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,मिथिलेश कुशवाहा,हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय आदि वक्ताओं ने आपातकाल विभिषिका की यादो को ताजा किया।
कार्यक्रम मे उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, अरबिन्द पांडेय,संजय कुमार सिंह,सूर्यभान सिंह,परशुराम चौधरी,श्रीभगवान सिंह,लव पांडेय,जितु चौरसिया, अजय सिंह,अशोक सिंह,राजेन्द्र गुप्ता, मुन्ना सिंह,निशांत सेंगर आदि सैकडो कार्यकर्ता थे।

Related posts

भोजपुर: आरा में श्रम मंत्री ने बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा “राजस्व महाअभियान 2025” :घर-घर पहुंचेगी जमाबंदी, हल्का स्तर पर लगेंगे शिविर।

rktvnews

विश्व जनसंख्या दिवस पर सेमिनार आयोजित!बढ़ती जनसंख्या से पर्यावरण असंतुलित:प्राचार्य प्रो ओ पी राय

rktvnews

भोजपुर:रामलीला देखने के लिए महिला-पुरुष भक्तों की उमड़ी रही भीड़ :अध्यक्ष डा अर्चना सिंह

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

विकास मित्र,टोला सेवक व तालिमी मरकज के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment