RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की सीमांकन सप्ताह की समीक्षा।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)25 जून।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीमांकन सप्ताह की तहसीलवार समीक्षा कर प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमांकन सप्ताह अंतर्गत प्रगति संतोषजनक नहीं हैं। सभी तहसीलदार अपने यहां सीमांकन के शेष लंबित प्रकरणों का भी निराकरण सुनिश्चित कराएं। संबंधित एसडीएम इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने तहसील खाचरोद और झारडा को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
स्वामित्व योजना के प्रकरणों की भी कलेक्टर श्री सिंह ने विस्तार से समीक्षा कर ग्राउंड ट्रूथिंग और आरओआर एंट्री के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही योजनान्तर्गत अंतिम प्रकाशन की फाइल भू अभिलेख कार्यालय प्रेषित की जाएं।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। सभी एसडीएम , तहसीलदार , जनपद सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

rktvnews

रायपुर : अब इस नल से पानी ही नहीं, होने लगी हैं खुशियों की बरसात।

rktvnews

ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी के साथ ताड़ना शब्द का सही अर्थ समझना चाहिए : जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

पटना:गुलजारबाग वृद्धाश्रम में आपदा सुरक्षा माॅकड्रिल।

rktvnews

जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों संग किया क्षेत्र भ्रमण।

rktvnews

बालू माफियाओं के खिलाफ जिलाधिकारी भोजपुर ने संभाली कमान नाम दिया “मिशन प्रहार”।

rktvnews

Leave a Comment