RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत संगोष्ठी एवं रैली का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून।चरपोखरी अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के तहत विश्व युवक केंद्र और अंत्योदय चेतन मंडल के बैनर तले पर्यावरण जागरूकता पर एक संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुर में किया गया ।
संगोष्ठी का उद्घाटन पूर्व डीएसडब्ल्यू वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रो० पारस राय, प्रो० राजेंद्र पांडे, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंगल कुमार मंगलम, पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार, फार्मर इनवेटर कृष्णकांत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के सचिव रामनाथ ठाकुर ने कहा कि पृथ्वी पर प्राणी व वनस्पति समुदाय का जन्मदाता प्रकृति है। जलवायु परिवर्तन का बुरा असर मौसम और उसके कालचक्रण पर पढ़ रहा है। कार्बन उत्सर्जन के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अपने उद्बोधन में प्रो० पारस राय कहा कि आज जलवायु परिवर्तन का खतरा पूरे विश्व पर मंडरा रहा है । भू- क्षरण और मरुस्थली के कारण उपजाऊ जमीन कम होती जा रही है जिसका निदान जन-जन को पर्यावरण के प्रति सजग और संवेदनशील करने की है।
प्रो० राजेंद्र पांडे ने कहा कि विवेकहीन विकास के कारण पर्यावरण का काफी नुकसान हो रहा है। अतः अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की जरूरत है।
प्रधानाध्यापक मंगल कुमार मंगलम ने कहा कि भौतिक सुख -सुविधाओं के कारण आज तापमान में वृद्धि हो रही है, जिसके कारण फसल चक्र और फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण और वानिकी पर ध्यान देने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार ने कहा अत्यधिक तापमान से जलस्तर नीचे जा रहा है इसके लिए जल संचय और पौधारोपण दोनों जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय में पौधारोपण कराया गया और लगभग 100 पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन रामनाथ ठाकुर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रामाज्ञा तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर राजेश कुमार, सत्यनारायण पांडे, वीरेंद्र ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, भगवान पांडे मो० रियाजुद्दीन अंसारी, धीरज कुमार, मनोरंजन कुमार, आदि उपस्थित थे।

Related posts

4 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

एनएचपीसी लिमिटेड भारत में फ्लोटिंग जल प्रवाह के ऊपर स्थापित सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी (फ्लोटिंग सोलर एनर्जी टेक्नोलॉजी) के कार्यान्वयन के लिए नॉर्वेजियन कंपनी के साथ सहयोग करेगी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बाल श्रम के विरुद्ध कड़ा एक्शन: डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान के निर्देश।

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

rktvnews

प्लास्टिक कचरे के निस्तारण व रिसाइक्लिंग की हो उचित व्यवस्थाः मुख्य सचिव

rktvnews

चतरा:कृषि नवाचार, सम्मान और समृद्धि का संगम बना दो दिवसीय “कृषि उद्यम मेला – 2025”, हुआ भव्य समापन।

rktvnews

Leave a Comment