RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 22 जून।बांग्लादेश गणराज्य की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज 22 जून को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही दिनों बाद उनसे फिर मिलकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि ये नियमित बातचीत दोस्ती और सहयोग की उस भावना को दर्शाती है, जिसकी शुरुआत 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम से हुई थी।
राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश ने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति की है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और बांग्लादेश विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और सहयोग के नए क्षेत्रों में भी प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे भारत-बांग्लादेश संबंधों का भविष्य तय होगा।
स्निग्ध और सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों, विकास साझेदारी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और कनेक्टिविटी सहित सभी क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।
9 जून 2024 को नई सरकार के गठन के बाद यह भारत द्वारा आयोजित पहली राजकीय यात्रा है।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने पुरी में नौसेना दिवस के समारोह में हिस्सा लिया।

rktvnews

हर घर तिरंगा” अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीयता के इस उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान अवश्य दें: उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:बेलाऊर सूर्य मंदिर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , सैकड़ों हुए लाभान्वित।

rktvnews

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई की।

rktvnews

वैशाली: जिलाधिकारी ने किया सहयोगी भवन में ए.एन.एम. स्कूल का उद्घाटन।

rktvnews

रांची:तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) क्रियाशील।

rktvnews

Leave a Comment