RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हर घर तिरंगा” अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीयता के इस उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान अवश्य दें: उपायुक्त मोनिका गुप्ता

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (फाइल फोटो)

महेंद्रगढ़/ हरियाणा 13 अगस्त।आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला में 13 से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला में सभी लोगों को सुलभता से तिरंगा उपलब्ध करवाने के लिए सभी राशन डिपो व डाकघरों में तिरंगे उपलब्ध करवाए गए हैं।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिलावासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीयता के इस उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान अवश्य दें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों की छत पर, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, औद्योगिक इकाईयों व सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी जिलावासी इस अभियान को एक पावन महोत्सव के रूप में स्वीकार करें और हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रध्वज के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करें।
उन्होंने कहा कि झंडा खरीदने का कार्य स्वेच्छिक होगा। इसके लिए किसी भी लाभार्थी को बाध्य ना किया जाए। उन्होंने बताया कि स्वेच्छा से तिरंगा खरीदने वाले नागरिक को झंडे के लिए 25 रुपए देने होंगे।

Related posts

मोबाइल एक नशा है।

rktvnews

राजस्थान:शासन सचिवालय में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता/गतिविधि का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एनसीसी में मेहनत के बदौलत आरा के तीन शिक्षक बने एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर।

rktvnews

दरभंगा:विशेष मुहिम चला कर लोकोस एप्प में डाटा इंट्री कर रही है जीविका दीदियां।

rktvnews

झारखंड:विधानसभा चुनाव 2024 में नक्सली डर पर भारी पड़ा लोकतंत्र के पर्व का उत्साह।

rktvnews

उपराष्ट्रपति द्वारा जयपुर में राजस्थान पत्रिका के संस्थापक स्वर्गीय कर्पूर चन्द कुलिश की स्मृति में स्थापित “द कुलिश स्कूल” का उद्घाटन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment