RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

बक्सर:दैनिक जीवन में योग को अपनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अति आवश्यक : जिलाधिकारी

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)21 जून।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा वामनेश्वर गंगा घाट पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे श्री अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर, सभी पदाधिकारीगण, आम जनों के द्वारा भाग लिया गया।
योग कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी लोगों को योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है योग से शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है। नियमित योग अभ्यास मानसिक स्पष्टता और शांति पैदा करता है शरीर के प्रति जागरूकता बढ़ाता है; पुराने तनाव पैटर्न से राहत देता है मन को शांत करता है ध्यान केंद्रित करता है, एकाग्रता को बढ़ाता है। योग का उद्देश्य मन और शरीर दोनों में शक्ति, जागरूकता और सामंजस्य का निर्माण करना है।
योग दिवस के अवसर पर हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रतिदिन हम इस पद्धति को अपनाएं। द आर्ट ऑफ लिविंग की योग प्रशिक्षक श्रीमती वर्षा पांडेय और श्री दीपक पाण्डेय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को योग कराया गया। साथ ही योग से विभिन्न प्रकार के होने वाले फायदों को भी बताया गया।
योग कार्यक्रम के पश्चात जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको व अन्य प्रतिभागियों को भी पौधा देकर उन्हें वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रकृति का संरक्षण भी हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है, हम सभी को अपने जीवन में पौधे जरूर लगाना चाहिए साथ ही पौधो का संरक्षण भी करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में गंगा संरक्षण के लिए लोगों को शपथ भी दिलाया गया।
योग कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति बक्सर के साथ एनसीसी के अधिकारी व कैडेट्स, काउट गाइड एवं स्थानीय शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे।

Related posts

नारनौल : ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ की थीम के साथ हजारों नागरिकों ने योग से की दिनचर्या की शुरुआत

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का 25 दिन का काउंटडाउन शुरू, 7,000 से ज्यादा योग उत्साही लोगों ने योग किया।

rktvnews

गढ़वा:धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की शिकायत, मामले के जांचोपरांत की गई दंडात्मक कार्रवाई।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में ‘‘100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान’’ के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा :प्रधानमंत्री ने अनुजा निगम ऋण योजनाओं के लाभार्थियों से किया ऑनलाइन जनसंवाद।

rktvnews

23 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment