RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

बागपत:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बागपत में 1500 लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में सामूहिक योग अभ्यास कर दिया संदेश करो योग रहो निरोग।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)21 जून।भारतीय ऋषि परंपरा के बाहर योग को न केवल भारत में बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित करने का कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है पूरा देश में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह 15 जून 2024से लेकर 21 जून 2024 योग सप्ताह कार्यक्रम संचालित किए गए व आज 10 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत के खेल मैदान में 21 जून2024 आज को 15000लोगों ने योगाभ्यास किया प्रातः 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने आम जनमानस ने योग शाला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । जनपद के सभी विभागों के समन्वय से आयोजित इस भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर योग अभ्यास किया ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज बागपत में आज 10वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘सामूहिक योगाभ्यास’ में सम्मिलित हुए मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कॉलेज परिसर में सभी के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और सभी को प्रतिदिन योग करने के लिये प्रेरित किया । माननीय सांसद डॉ राजकुमार सागवान ने कहा योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है मजबूत रखना है योग हमें प्रतिदिन करना चाहिए हमारे जो वर्षों की परंपरा है उसे विश्व में भारत की एक परंपरा को नया स्थान मिल रहा है ऋषि मुनियों का योग एक संस्कृति का हिस्सा है उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन योग अभ्यास आवश्यक कराया जाए जिससे कि बच्चे स्वस्थ रहें मजबूत रहे और उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी योगी के माध्यम से हो सके जब शरीर अच्छा होगा तभी विकास अच्छा होगा मानसिकता अच्छी होगी मन को शांति मिलेगी ।
उन्होंने कहा कि योग करने से मन, बुद्धि और आत्मा तीनों का समन्वय होता है और हमारी दिनचर्या में शान्ति और सुकून रहता है। उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री जी को इस बात के लिए धन्यवाद अर्पित किया कि उन्होंने योग को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया।
भारतीय दर्शन का आधार यह सूक्ति पूरे विश्व को सुखी होने की कामना के साथ, निरोग रहने का भी संदेश देती है, इसी दर्शन की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित करने हेतु ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ का शुभारंभ किया गया, निश्चित रूप से भारतीय दर्शन ने योग को प्रतिपादित कर इस भौतिकवादी विश्व को सुखी और स्वस्थ्य रहने हेतु अप्रतिम उपहार दिया है। योग की पूर्णता इसी में है कि जीवभाव में पड़ा मनुष्य परमात्मा से जुड़कर अपने निजी आत्मस्वरूप में स्थापित हो जाये। योग करना मतलब एक जुट करना या एकत्रित करना। योग में आसन, प्रणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, स्वांस और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है।अपने शरीर के प्रति अलर्ट रहें उसे मजबूती दे शारीरिक बौद्धिक मानसिकता सभी योग करने से अच्छी रहती हैं। माननीय सांसद ने कहा भौतिकवादी युग में यह ‘‘योग‘‘ ही है जो व्यक्ति को स्वस्थ्य और तनाव मुक्त रख सकता है
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा योग स्वयं एवं समाज के लिए के संदेश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग करना चाहिए यह योग से स्वस्थ शरीर रहता स्वस्थ मस्तिष्क रहता है और सकारात्मक सोच मिलती है आज जनपद के विभिन्न ब्लॉक, ग्राम व तहसीलों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया , जिसमें समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बढ़-बढ़कर प्रतिभाग किया गया।
वहीं ओम योगी ग्रुप के बच्चों ने योग के माध्यम से मंच पर विशाल भारद्वाज के नेतृत्व में एक शानदार प्रस्तुति दी जिसकी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रशंसा करी दूसरी तरफ नेहरू युवा केन्द्र बागपत के युवाओं ने शानदार प्रस्तुति देकर समां बांधा और सभी को योग शक्ति से परिचित कराया। नेहरू युवा केन्द्र बागपत के युवाओं के प्रदर्शन की सभी ने प्रशंसा की।
सामूहिक योग अभ्यास योग प्रशिक्षक हर्ष भारद्वाज द्वारा किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चलकर योग अभ्यास में प्रतिभाग किया।
आयुष विभाग में जिला प्रशासन के नेतृत्व में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया योग प्रशिक्षकों का सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष रामपाल धामा,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर , जिला प्रभारी चन्द्रमोहन,अपर जिलाधिकारी पकंज वर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता समस्त एसडीएम, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:तीसरे दिन 136 अभ्यर्थियों ने भरे 152 नामांकन।

rktvnews

जातिवादी राजनीति के सबसे बड़े लाभार्थी गुंडे और बाहुबली।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया थावे मंदिर परिसर और होमगार्ड ग्राउंड का निरीक्षण।

rktvnews

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र विस्तार भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘बवाल’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर।

rktvnews

भोजपुर:सम्भावना के जूनियर विंग के बच्चों के खेल प्रशिक्षण का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment