RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस!एडीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा)18 जून। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस) ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसमें सभी एनजीओ, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें। एडीसी आज लघु सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 19 जून को जिला के सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह 6 बजे आईटीआई में पहुंच जाएं। इस मैदान में योग प्रोटोकॉल के तहत पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा ताकि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किसी प्रकार की कमी ना रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। योग स्थल पर सैल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा जाएगा।
19 जून को पायलट रिहर्सल के दौरान योगिक क्रियाओं के बाद लगभग 7.30 बजे जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जनसाधारण, योग संस्थान, पुलिस, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट और गाइड हिस्सा लेंगे। बच्चे हाथ में योग स्लोगन के बैनर व तख्ती हाथ में लेकर चलेंगे। यह मैराथन आईटीआई से शुरू होकर सेक्टर एक से होते हुए होंडा चौक व महावीर चौक होते हुए वापस
इस बैठक में एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डा अजीत यादव, डा सतीश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पंजीकरण के लिए भरें गूगल फार्म

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा आमजन गूगल फॉर्म https://forms.gle/FEC61RD5pk6L39m46 पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-298205 पर भी फोन करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

खंड स्तर पर यहां होंगे योग कार्यक्रम

नारनौल। सरकार के निर्देश पर जिला सर के अलावा सभी खंडों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। वही 19 जून को इस प्रकार पायलट रिहर्सल भी होगी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ खंड में हुडा पार्क में यह आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार अटेली के राजकीय कॉलेज ग्राउंड, नांगल चौधरी की नई अनाज मंडी, सीहमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर तथा सतनाली के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

डॉ भारती प्रवीण पवार ने थैलेसीमिया बाल सेवा योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त से जुनियर इंडिया बैंडमिंटन कोच सचिन राणा ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:आर्यन एजुकेशनल एवं राधिका पारा मेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न।

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग 16 से 25 फरवरी, 2023 तक मुंबई में ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन करेगा

rktvnews

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 में संपन्न सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय सुनवाई कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment