RK TV News
खबरें
Breaking Newsहादसा

भोजपुर:गंगा में डूबे चार युवकों का शव बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 जून। गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा में स्नान करने के  दौरान डूबे चार युवकों का शव आज गोताखोरों ने बरामद कर लिया। डूबने वाले चारों युवक भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के लहंग डुमरिया पंचायत के खरौनी गाँव के रहने वाले हैं। शव मिलते ही कोहराम मच गया। नहाने के दौरान सेल्फी लेने के क्रम में चारों युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया पर वे सफल नहीं हो सके। डूबने वाले युवकों में दीपू यादव (22 वर्ष) पिता रामाशंकर यादव, सोनू यादव (18 वर्ष) पिता विदेशी यादव, निशु शर्मा (19 वर्ष) पिता स्व लालबाबू शर्मा और रामजी गोंड (18 वर्ष) पिता जवाहर गोड शामिल हैं। चारों युवकों का शव मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। रोते-रोते उनका बुरा हाल था। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ कल पूरे दिन और आज सुबह से ही घटनास्थल पर तैनात थे और गोताखोरों को लगाए हुए थे। एसडीआरएफ की टीम के अलावा कई अन्य गोताखोर भी लगे हुए थे। अंततः आज गोताखोरों को सफलता मिली और चारों शवों को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने चारों युवकों के परिजनों के साथ शव को अंत्यपरीक्षण हेतु आरा सदर अस्पताल भेज दिया। अंत्य परीक्षण होने के बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार सलेमपुर घाट पर किया गया। खरौनी के जवाहर गोंड के बयान पर बहोरनपुर थाना में यूडी कांड अंकित किया गया है।

Related posts

पटना:राजकमल किताब उत्सव:गीतकार जावेद अख़्तर ने किया ‘वैशाली की विरासत’ किताब का लोकार्पण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने 17वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान हेतु किया प्रेरित।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वीप कोषांग भोजपुर द्वारा साइकिल रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

छपरा:जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार, कार्यशाला व मुशायरा आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रपति निलयम में आगंतुक सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment