RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन “नीलम जयंती शब्द उत्सव”, भोपाल में।

गोकुल सोनी की लघुकथाओं में सर्वथा नवीन और रचनात्मक विषयों का चयन होता है : सुभाष नीरव

RKTVNEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश) 16 जून ।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मायाराम सुरजन भवन में आज अंतिम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी के लघुकथा संग्रह “अपने अपने समीकरण” पर पुस्तक विमर्श का आयोजन किया गया।
दिल्ली से पधारे देश के सुविख्यात लघुकथाकार सुभाष नीरव ने कहा कि आज के समय में साहित्य संकट के दौर से गुजर रहा है। भारत में ही नहीं विदेशों में भी समाचार पत्रों के साहित्य के पन्ने या तो समाप्त कर दिए गए हैं या सीमित हो गए हैं। ऐसे विद्रूपताओं भरे समय में वही साहित्यकार जीवित रहेगा जो ऐसा कुछ लिखे जिसको पढ़ने के लिए पाठक मजबूर हो जाए। श्री गोकुल सोनी की लघुकथाएं ऐसी ही लघुकथाएं हैं जो अपने आप को पाठक से पढ़वा लेती हैं। कांता रॉय ने कहा कि श्री सोनी जो भी लिखते हैं वह मन को छू जाता है। लघुकथाओं की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए लिखने वाले गोकुल सोनी देश के लघुकथाकारों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ लघुकथाकार घनश्याम मैथिल अमृत ने किया।

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नामकरण की सुसंगत प्रणाली (एचएसएन) कोड के मानचित्रण पर मार्गदर्शन पुस्तक का अनावरण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश और स्पेन के बीच फिल्म को-प्रोडक्शन को बढ़ावा देने हुआ एमओयू।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केवीआई क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

गया:डीएम और एसपी की निगरानी में प्रथम चरण के मतदान हेतु चुनावकर्मियो को सामग्री किया गया वितरित।

rktvnews

बक्सर जिला न्यायालय में मना संविधान दिवस।

rktvnews

नितिन गड़करी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment