RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने बकरीद पर्व को देखते हुए प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 जून।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा समाहरणालय सभागार, आरा ईद- उल- जोहा ( बकरीद) का पर्व को देखते हुए प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई।
यह पर्व तीन दिनों तक मुस्लिम समुदाय के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में बकरीद के पहले दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में नमाज अदा करते हैं तथा इसके उपरांत पशुओं को कुर्बानी दी जाती है।
पर्व मे असामाजिक /उपद्रवी तत्वो पर पैनी नजर रखने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित तिथि अर्थात दिनांक 17 जून 2024 को पूर्वाहन 6:00 बजे तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर पहुंचकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा शांतिपूर्ण पर्व समाप्ति के पश्चात ही अपना स्थान छोड़ेंगे।
बकरीद पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय भोजपुर के परिसर में स्थित स्थाई नियंत्रण कक्ष में कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06182 -248702 है।

Related posts

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में महिला एवं कार्मिक कल्याण कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बचरी पीरो कालेज में स्नातक पास युवाओं का कैंपस प्लेसमेंट का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शांतिपूर्ण मतदान संपन्न! 55-56 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 अप्रैल 26

rktvnews

बक्सर: आज 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल।

rktvnews

गिरिडीह:राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के साथ कार्यक्रम का आज अंतिम दिन।

rktvnews

Leave a Comment