RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंडियन कॉफी हाउस का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वल्पाहार कर कहा कि उज्जैन को मिलेगा विभिन्न व्यंजनों का स्वाद।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)15 जून।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार 15 जून को उज्जैन प्रवास के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के समीप लगभग ढाई हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाए गए इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करने के बाद वहां पर बैठकर स्वलपाहार कर मुख्यमंत्री ने भोजन के गुणवत्ता की सरहाना की।
शुभारंभ कर मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि इस इंडियन कॉफ़ी हाउस शाखा का निर्माण करता एजेंसी पुलिस विभाग है। उल्लेखनीय है कि इसमें पुलिस विभाग के लिए विशेष 30% का डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ के पश्चात आमजन के लिए यह प्रारंभ हो जाएगा। इंडियन कॉफी हाउस की पहली शाखा प्रदेश के जबलपुर में प्रारंभ की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन की जनता एवं पुलिस प्रशासन कि सुविधा के लिए इंडियन कॉफी हाउस प्रारंभ हुआ है। इसके माध्यम से सभी को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन मिलेगा। इसी के साथ इंडियन कॉफ़ी हाउस भारत कि विविधता को एकरूपता प्रदान करने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजन जनता को उपलब्ध करवाएगा । शुभारंभ के दौरान सांसद संत उमेश नाथ महाराज,विधायक महेंद्र कालूखेड़ा, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बिहार फोटो वीडियो एक्सपो 2024 का आयोजन ज्ञान भवन पटना में।

rktvnews

मोदी के बाद की बीजेपी!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको का गृह प्रवेश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जिला प्रशासन की तत्परता से नाबालिग बालिका का विवाह रुका : शिक्षा जारी रखने का संकल्प

rktvnews

बक्सर:वसंत पंचमी महोत्सव: ज्ञान, कला एवं संस्कृति का पर्व।

rktvnews

Leave a Comment