
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर। बिहार फोटो वीडियो एक्सपो 2024 पटना के ज्ञान भवन में 18, 19 एवं 20 अक्टूबर को होगी। शनिवार को बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि आरा शहर में जनसंपर्क अभियान के तहत हर स्टूडियो और हर प्रोफेशनल फोटोग्राफर से संपर्क कर फोटो वीडियो एक्सपो का पोस्टर दिया गया।
जनरल पदाधिकारी रोहित खत्री ने बताया कि इस फोटो वीडियो एक्सपो में देश के हर राज्य से फोटोग्राफर आते हैं यह एक अनोखा एक्सपो होता है जिसमें फोटो और वीडियो से संबंधित नई-नई जानकारियां दी जाती है साथ में लेटेस्ट कैमरे के बारे में भी जानकारी दी जाती है।इस जनसंपर्क अभियान मे रोहित खत्री पटना एवम बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के अध्यक्ष जयंत कुमार उर्फ विक्की ओझा ,सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ,मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा एवं कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप रंजन, कुमार सुनील कुमार अशरफ आलम ने दुकानों पर जाकर संपर्क किया और आगे निरंतर जारी रहेगा l
