RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

नारनौल:समाधान शिविरों का लाभ उठाएं नागरिक : डीसी मोनिका गुप्ता

नागरिकों की शिकायतें सुनती डीसी मोनिका गुप्ता।

जिला में 161 नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं।

त्वरित गति से हो रहा समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )13 जून। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर लग रहे समाधान शिविर का लाभ उठाएं। यहां एक ही स्थान पर सभी अधिकारियों की मौजूदगी में त्वरित गति से समस्याओं का समाधान हो रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर आज नारनौल लघु सचिवालय तथा विभिन्न उपमंडल में लगे समाधान शिविरों में 161 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से कइयों का निपटारा मौके पर ही किया गया। इस मौके पर एसपी अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
डीसी ने बताया कि इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान किया जा रहा है। नागरिक अपनी सही समस्याओं को इन शिविरों में लेकर आएं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में नागरिक विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे में शिकायतें लेकर आ रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, बिजली-पानी, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। मौके पर ही सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं और शिकायतों का जल्द समाधान करने के लिए कार्रवाई की जाती है। कई मामलों में मौके पर ही समाधान हो रहे हैं। कुछ मामलों में शिकायतों का निपटारा करने के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की है।
इस मौके पर एसपी अर्श वर्मा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पटना:औद्योगिक विकास को गति: ₹350 करोड़ के निवेश से 2300 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

सारण: डीएम ने किया जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 जून 26

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र के लिए अपने शौर्य और पराक्रम का बलिदान देने वाले शहीद सदैव नमनीय : सीओ पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

सरकार ने वनस्पति तेल उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) संशोधन आदेश का अनुपालन न करने पर खाद्य तेल कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment