RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रीयों की शादी के लिये दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 7 अक्टूबर।अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी हेतु अनुदान दिए जाने के संबंध में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसमें जनपद बागपत में कल 77 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 27 का भुगतान आवेदक के खाते में ₹20000 की धनराशि का सीधा कर दिया गया है जिसमें 15 आवेदन निरस्त हुए 35 आवेदन लंबित है जिनको जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना शादी अनुदान योजनान्तर्गत आने वाले लाभार्थियों को लाभ दिया जाए और सरकार की जनकल्याणकारी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए उन्होंने कहा भी कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित नही रहना चाहिए।

योजना के नियम नियम / शर्ते

योजना के अन्तर्गत आवेदक की आय गरीबी की सीमा के अन्तर्गत होनी चाहिए अर्थात शहरी क्षेत्र में रू0 56,460 /- प्रति वर्ष तथा ग्रामीण क्षेत्र में रू0 46,080/- प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विवाह हेतु किये गये आवेदन करने हेतु आवेदक / वधु / वर सभी का आधार कार्ड अनिवार्य है। अपडेट पोर्टल पर आवेदक ई-के0वाई0सी0 के माध्यम से अपना तथा अपनी पुत्री का आधार पोर्टल पर दर्ज करेगा तथा आधार से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओ०टी०पी० का उपयोग करते हुए आवेदन कर सकेगें अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को तहसील द्वारा ऑनलाइन निर्गत जाति प्रमाण-पत्र / आय प्रमाण-पत्र का क्रमांक अंकित करना अनिवार्य है। आवेदक द्वारा अंकित जाति / आय प्रमाण-पत्र क्रमांक का वैरीफिकेशन ई-डिस्ट्रिक्ट सर्वर से किया जायेगा पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला अथवा विकलांग आवेदक को वरीयता प्रदान की जायेगी। एक परिवार से अधिकतम 02 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य
होगा।योजनान्तर्गत वित्तीय सहायता की देय धनराशि रू0 20,000/- (रू०बीस हजार मात्र) हैं ।
जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक रिव्यू बैठक की उन्होंने कहा 0 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों का समस्त रिकार्ड अपडेट रहना चाहिए बच्चा कहां है ओर किस स्थिति में है रजिस्टर में उसका नाम माता पिता का नाम बच्चों का फोटो प्रत्येक वर्ष का रजिस्टर में अवश्य चस्पा किया जाए ।
इस अवसर पर समस्त एसडीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,जिला प्रोफेसर अधिकारी तूलिका शर्मा उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 29 जनवरी 24

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों की अनदेखी कर रही सरकार,15 अगस्त तक रेलवे किराया में पुनः छूट नहीं हुई लागू तो देशव्यापी आंदोलन:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

कोहबर से आगे : भोजपुरी दृश्य-संस्कृति

rktvnews

गर्मी को कैमरे पर ले आया कंसाई नेरोलैक पेंट्स।

rktvnews

सरकार ने मछली पकड़ने के आधुनिक बंदरगाहों और मछली लैंडिंग केन्‍द्रों के विकास के लिए 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्‍वीकृत कीं : परशोत्तम रूपाला

rktvnews

Leave a Comment